Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुविधाओं पर ध्यान नहीं : इधर 1 अप्रैल से हाईवे पर महंगा हो जाएगा सफर..
    RAIPUR

    सुविधाओं पर ध्यान नहीं : इधर 1 अप्रैल से हाईवे पर महंगा हो जाएगा सफर..

    By Tv 36 HindustanApril 1, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- एनएचएआई ने मंगलवार को टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। 1 अप्रैल से छोटी गाड़ियों में 15 रुपए और बड़ी गाड़ियों में 25 से 50 रुपए तक टैक्स बढ़ जाएगा। जिले से होकर रायपुर, बिलासपुर जाने के लिए अकलतरा-अर्जुनी के बीच पाराघाट टोल प्लाजा से गुजरने पर अब अधिक टैक्स देना होगा। मतलब कार में सवार होकर जांजगीर-चांपा की तरफ जाने और बिलासपुर, रायपुर के लिए मुड़ीपार और पाराघाट टोल से गुजरना महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही रायपुर रोड में भोजपुरी और कचना टोल नाके के साथ ही बिलासपुर पथरापाली कटघोरा खंड में लिम्हा टोल प्लाजे पर अधिक कीमत देनी होगी। इसके साथ ही बिलासपुर रायगढ़ खंड में केसला टोल प्लाजे पर वाहन सवार की जेबें अधिक ढीली होंगी।

    नेशनल हाइवे का सफर एक अप्रैल से महंगा हो रहा है। दरअसल वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया टोल टैक्स में बदलाव करती है। एनएचएआई ने जिले में भी बने टोल में रेट बढ़ा दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए सूचना जारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है। जांजगीर से बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, व्यापार व अन्य कार्य के लिए बिलासपुर की ओर आना जाना करते हैं, चूंकि इस रूट में बस की सुविधा नहीं होने के कारण अधिकांश लोग कार या अपनी निजी वाहन का उपयोग करते हैं। उन्हें बढ़े दर पर भुगतान करना होगा।

    टोल हटाने का आदेश नहीं आ सका

    ज्ञात हो कि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 60 किमी के दायरे में आ रहे टोल प्लाजा को हटाने के आदेश दिए थे। माना जा रहा था कि जिले के पाराघाट, मुड़ीपार टोल प्लाजा हटाए जाएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। अकलतरा के पारा घाट से मुड़ीपार टोल नाके की दूरी सिर्फ 33 किलोमीटर है। रायपुर रोड से भोजपुरी टोल नाका सिर्फ 13 किमी की दूरी पर था। अकलतरा से बिलासपुर होकर रायपुर जाने वालों के लिए तीन नाकों पर टोल देना पड़ता है। 60 किलोमीटर में आ रहे टोल को हटना था, जिस पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया।

    15 से 105 रुपए तक महंगा होगा सफर : टोल

    प्लाज पर नया दर लागू होने के बाद बिलासपुर से जांजगीर, बिलासपुर से रायगढ़ और बिलासपुर से रायपुर के साथ ही बिलासपुर से कोरबा तक का सफर महंगा हो जाएगा। इसमें 15 से लेकर 105 रुपए तक अधिक कीमत देनी होगी। चार पहिया वाहनों से आना-जाना करने पर 15 रुपए अधिक देने होंगे। वहीं बड़े वाहनों के लिए अब 105 से लेकर 85 रुपए तक अधिक टैक्स देना होगा।

    लिम्हा टोल प्लाजा

    वाहन का प्रकार एकतरफ की यात्रा वापसी यात्रा मासिक पास
    कार/जीप/वैन 110.00 170.00 3730.00
    एलसीवी 180.00 270.00 6030.00
    बस ट्रक 380.00 570.00 12630.00
    4 से 6 एक्सल वाहन 595.00 890.00 19810.00
    एचसीएम ईएमई 595.00 890.00 19810.00
    7 या अधिक एक्सल 725.00 1085.00 24115.00

    टोल प्लाजा हटाने नहीं मिला है निर्देश : वित्तीय वर्ष

    एनएचएआई मैनेजर आर सूर्यवंशी ने बताया कि, समाप्त होने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया टोल टैक्स में बदलाव करती है। एनएचएआई ने जिले में भी बने टोल में रेट बढ़ा दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है। सूचना जारी कर दी गई 60 किलोमीटर टोल प्लाजा को हटाने के लिए अब तक निर्देश नहीं मिला है।

    पाराघाट टोल प्लाजा

    पाराघाट टोल प्लाजा की बात करें तो कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहनों को एकतरफा यात्रा के लिए 80 रुपए तो उसी दिन वापसी करने पर 125 रुपए देंने होंगे। मासिक पास 2735 रुपए में बनेंगे। इसी तरह हल्के माल वाहनों को एकतरफा यात्रा के लिए 130 रुपए तो उसी दिन वापसी करने पर 200 रुपए देंने होंगे। मासिक पास 4415 रुपए के बनेंगे। बस या ट्रक वालों को एकतरफा यात्रा के लिए 280 रुपए तो उसी दिन वापसी करने पर 415 रुपए देने होंगे। मासिक पास 9250 रुपए के बनेंगे। चार चक्कों वालों को एकतरफा यात्रा के लिए 435 रुपए तो उसी दिन वापसी करने पर 685 रुपए देंने होगे। मासिक पास 14510 रुपए के बनेंगे।

    सभी टोल लेन फास्टैग लेन घोषित

    नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से यह भी कहा गया है कि सभी टोल लेन फास्टैग लेन घोषित कर दिए गए हैं, इसलिए अब शुल्क भुगतान केवल फास्टैग के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इसके साथ ही कहा गया है कि जो भी वाहन चालक फास्टैग लेन में नगद भुगतान करने के इच्छुक होंगे, उन्हे लागू दरों का दोगुना भुगतान करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त वापसी यात्रा रियायत एवं स्थानीय यात्रा रियायत केवल फास्टैग द्वारा भुगतान किए जाने पर ही मान्य होगी।

    Post Views: 800

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस दिन होंगी कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक, जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे राहुल और खड़गे, एक दिन पहले जाएंगे बैज…
    Next Article CM फेस पर अमित शाह ने क्रिएट किया सस्पेंस, क्या प्रदेश में भी BJP अपनाएगी ये मॉडल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…

    February 28, 2026

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?