Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भीषण गर्मी में भी छत पर लगी टंकी का पानी गर्म नहीं होगा, अपनाएं यह तरीका, रिजल्ट कर देगा हैरान…
    News

    भीषण गर्मी में भी छत पर लगी टंकी का पानी गर्म नहीं होगा, अपनाएं यह तरीका, रिजल्ट कर देगा हैरान…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सूरज की तपिश दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. कई जगहों पर तो अप्रैल महीने में ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया है. मौसम विज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में गर्मी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.वहीं, जून में क्या होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. बता दें, गर्मी बढ़ने के साथ ही तरह-तरह की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं. गर्मियों में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी गर्म हो जाना एक आम समस्या है. सूरज की तपिश के कारण टंकी का पानी इतना गर्म हो जाता है कि उसका इस्तेमाल करना नामुमकिन हो जाता है. गर्मियों में टंकी के पानी से घर के काम करने के साथ-साथ नहाना भी परेशानी भरा होता है. ऐसे में क्या आपको भी हर साल इस परेशानी से जूझना पड़ता है और इससे निजात पाने का उपाय तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है…

    अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि गर्मी के मौसम में टैंक के पानी को ठंडा कैसे रखें? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए टैंक के पानी को ठंडा रखने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो टैंक का पानी जरूर ठंडा रहेगा.

    पानी की टंकी को रिफ्लेक्टिव रंग से पेंट करें: अधिकांश लोगों के घरों में काले रंग की पानी की टंकी लगी होती है. यह पानी की टंकी अन्य मौसमों में कोई समस्या पैदा नहीं करती. लेकिन, जब गर्मियां आती हैं तो काले पानी के टैंकों का पानी जल्दी गर्म हो जाता है. इसका मुख्य कारण यह है कि काला रंग गर्मी को तेजी से अवशोषित करता है. इसलिए, विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में ब्लैक वाटर टैंक का पानी जल्दी गर्म हो जाता है. इसलिए आपको काले रंग का टैंक को डायरेक्ट सनलाइट के संपर्क से बचाना चाहिए. यदि आपका टैंक काला है, तो उसे रिफ्लेक्टिव रंग से पेंट कर दें. पानी की टंकी को सफेद रंग से रंगना वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध है. सफेद रंग एक रिफ्लेटिव रंग है, जो हिट को वापस रिफ्लेक्ट करता है. आप पानी की टंकी को अंदर और बाहर दोनों तरफ से पेंट कर सकते हैं. अंदर की ओर पेंट करने से टैंक में बैक्टीरिया की वृद्धि रुक ​​जाती है. इसके लिए आपको 100 प्रतिशत शुद्ध ऐक्रेलिक पेंट का उपयोग करना पड़ेगा

    टैंक को एल्युमिनियम फॉयल से ढकें: गर्मियों में टैंक के पानी को ठंडा रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल एक अच्छा विकल्प है. चूंकि एल्युमिनियम फॉयल गर्मी को परावर्तित करता है, इसलिए टैंक पर कम धूप पड़ती है. इससे पानी अधिक गर्म नहीं होता है. आप पानी की टंकी पर इंसुलेशन कवर भी लगा सकते हैं. इससे गर्मियों में टैंक का पानी ठंडा रहता है और सर्दियों में पानी को गर्म रखने में काफी मदद मिलती है. इसका एक फायदा यह है कि इससे टैंक लंबे समय तक चल सकता है.

    पाइप के चारों ओर कवर लगाएं: पानी सिर्फ पानी की टंकी से ही नहीं बल्कि पाइप से भी गर्म होने की संभावना अधिक होती है. ऐसी गर्मियों में पाइप को बचाने के लिए उन्हें ढकना सबसे अच्छा होता है. बाजार में कई तरह के कवर उपलब्ध हैं. पानी को ठंडा रखने के लिए इस कवर को पाइप के चारों ओर लपेटा जा सकता है.

    टैंक को छाया में रखें: गर्मियों में पानी की टंकी लगातार धूप के संपर्क में रहती है. ऐसे में अगर आप टैंक के ऊपर छाया बना दें तो टैंक में पानी गर्म नहीं होगा. नतीजतन पानी का तापमान सामान्य बना रहेगा.

    पतली थैली से ढकें: खासकर गर्मियों में सीधे धूप के संपर्क में आने से टैंक में पानी गर्म हो जाता है. इससे बचने के लिए टैंक को पतली थैली से ढक दें. फिर उसे तिरपाल से ढक दें. ऐसा करके आप कुछ हद तक पानी में धूप पहुंचने से रोक सकते हैं. नतीजतन, विशेषज्ञों का कहना है कि टैंक में पानी को कुछ हद तक ठंडा रखा जा सकता है.

    Post Views: 6,841

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए,क्या शादी में उम्र का फासला मायने रखता है, जानें…
    Next Article Amazingly Ball Luxury Beach Life slot play Position Opinion 2025 Free Enjoy Demonstration
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक…
    • एक बार फिर मौसम बदलेगा मिजाज, इन 11 राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट…
    • लो हो गया सीट बंटवारा सीएम ने बता दिया सबकुछ, आखिर क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव…
    • भ्रष्टाचार की खुली पोल जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बड़ा हादसा यहां के रेलवे ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा भी धराशायी…
    • आज का राशिफल करियर, प्यार और धन को लेकर ये कहते हैं सितारे जानिए सोमवार का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?