Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » PM मोदी ने मन की बात में किया पहलगाम हमले का जिक्र; कहा-पीड़ित परिवारों को मिलकर रहेगा न्याय…
    News

    PM मोदी ने मन की बात में किया पहलगाम हमले का जिक्र; कहा-पीड़ित परिवारों को मिलकर रहेगा न्याय…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपीसोड कर रहे हैं। कहा, आज जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर किसी को पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। मैं समझता हूं कि आतंकवादी हमले की तस्वीरें देखने के बाद हर नागरिक गुस्से से उबल रहा है।

    Mann Ki Baat: PM मोदी ने कहा

    पीएम मोदी ने कहा, 10 मई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। स्वतंत्रता की इस पहली लड़ाई में जो चिंगारी भड़की थी, वह लाखों सेनानियों के लिए प्रकाश-स्तंभ बनी। 26 अप्रैल को ही हमने 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति मनाई। बिहार के ये महान सेनानी पूरे देश को प्रेरणा देते हैं।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट में रहने वाले श्री शैल तेली के नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा, पहाड़ों पर उगने वाले सेब तो आप सबने खाए होंगे। कभी कर्नाटक के सेब भी खाकर देखिए। आमतौर पर सेब की खेती पहाड़ों पर होती है। लेकिन श्री शैल तेली मैदानी इलाकों में सेब उगा रहे हैं।
    पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में 70 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। इन पेड़ों ने अहमदाबाद में हरियाली बढ़ा दी। साबरमती नदी पर रिवर फ्रंट और कांकरिया झील के पुनर्निर्माण से वॉटर बॉडीज की संख्या भी बढ़ी है। अहमदाबाद ग्लोबल वॉर्मिंग से लड़ने वाले प्रमुख शहरों में से एक है।
    पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने स्पेस सेक्टर निजी कंपनियों के लिए भी खोल दिया है। बड़ी संख्या में युवा आज स्पेस स्टार्टअप में अपनी प्रतिभा का परचल लहरा रहे हैं। 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, आज 325 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं।
    पीएम मोदी ने कहा, किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सतर्कता और जागरूक बहुत ज़रूरी है। आप मोबाइल ऐप के ज़रिए भी मदद पा सकते हैं। ‘सचेत’ ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकता है। इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विकसित किया है।
    पीएम मोदी ने कहा, इथियोपिया में रहने वाले भारतीयों ने जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है। कई भारतीय परिवार आर्थिक मदद भी करते हैं। कोई परिवार खर्च वहन करने में असमर्थ है, तो भारतीय भाई-बहन यह उनकी मदद करें।
    पीएम मोदी ने कहा, सैटेलाइट प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगांठ मनाई है। 50 साल की इस यात्रा में हम कितना आगे आ गए हैं। अंतरिक्ष में भारत के सपनों की ये उड़ान दृढ़ संकल्प से शुरू हुई थी। तब न तो आज जैसे आधुनिक संसाधन थे और न ही तकनीक। प्रतिभा, लगन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण की बदौलत यह सफलता हासिल की है।
    भारत ने कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान को रेबीज, टेटनस, हेपेटाइटिस और इन्फ्लूएंजा बी जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीन भेजी है। नेपाल के अनुरोध पर हमने थैलेसीमिया और सिकल सेल पीड़ितों के लिए वैक्सीन की बड़ी खेप भेजी।
    पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने म्यांमार में भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया। इसमें भाग लेने वाले लोगों पर हमें गर्व है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की यह पहल मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    PM मोदी ने कहा, दुनियाभर के नेताओं ने इस जघन्य आतंकी हमले की निंदा की है। सभी ने मुझे फोन किया, पत्र लिखे और संदेश भेजे। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 अरब भारतीयों के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को मैं एक बार फिर आश्वास्त करता हूं कि उन्हें न्याय और हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहलगाम हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है। कश्मीर में शांति लौट रही थी, लेकिन देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकवादी और उनके आका कश्मीर फिर बर्बाद करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी साजिश रची है।
    पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस चुनौती का सामना करने के लिए हमें अपना संकल्प मजबूत करना होगा।

    Views: 6,550
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअब प्रदेश में गिरेंगे ओले, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
    Next Article गठिया-जोड़ों के दर्द को रोकने और शरीर से यूरिक एसिड क्रिस्टल को खत्म करने का ये है सबसे आसान तरीका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

    May 6, 2026

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या 68% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जानिए 3% बढ़ोतरी के पीछे का पूरा सच…
    • अक्टूबर में डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड, हर दिन 82 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन 31.53 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन वो…
    • सोने के करीब पहुंची चांदी की कीमत क्या 10 ग्राम गोल्ड के बराबर हो जाएगा 1 किलो सिल्वर जानें पूरा गणित…
    • शासकीय कार्यों में लापरवाही पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय
    • कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?