Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस ड्रिंक से 21 दिनों में हो जाएगा Uric Acid का सफाया, रोज सुबह खाली पेट पी लें…
    समाचार

    इस ड्रिंक से 21 दिनों में हो जाएगा Uric Acid का सफाया, रोज सुबह खाली पेट पी लें…

    By Tv 36 HindustanMay 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ रही है. यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से शरीर में बनता है. प्यूरीन कई तरह के फूड में पाया जाता है. वहीं, अगर यूरिक एसिड समय पर शरीर से बाहर न निकले, तो यह हड्डियों के बीच में क्रिस्टल बनकर जमा होने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में बॉडी से यूरिक एसिड का बाहर आना बेहद जरूरी है. आमतौर पर इसके लिए दवाइयों की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ नेचुरल तरीके भी यूरिक एसिड की परेशानी से निजात दिलाने में असरदार हो सकते हैं. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं एक ऐसा ही खास तरीका-

    मामले को लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, ‘अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक खास ड्रिंक पीना शुरू कर दें तो इससे महज 21 दिनों में शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकाला जा सकता है. यह ड्रिंक पूरी तरह से घरेलू सामग्रियों से तैयार होती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.’

    कैसे तैयार करें ड्रिंक?
    इसके लिए आपको 1 चम्मच अजवाइन और एक छोटे अदरक के टुकड़े की जरूरत होगी.
    1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में डालें. इसके बाद पानी में 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर अच्छी तरह चला लें.
    इस पानी को तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए.
    पानी को हल्का ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर गुनगुना पिएं.
    कैसे मिलता है फायदा?
    अजवाइन

    डॉक्टर के मुताबिक, अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड के कारण बढ़े दर्द और सूजन को कम करने में असर दिखाते हैं. इसके अलावा अजवाइन जोड़ों में जमा यूरिक एसिड क्रिस्टल को तोड़ने और पेशाब के माध्यम से उन्हें बाहर निकालने में भी मददगार हो सकती है.

    अदरक
    अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं. ये किडनी के फंक्शन को बेहतर करने में असर दिखाते हैं. वहीं, किडनी यूरिक एसिड को ब्लड से फिल्टर कर पेशाब के साथ बाहर निकालने का काम करती है. इसके अलावा अदरक में जिंजरोल्स नाम का एक यौगिक होता है, जो भी यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है.

    Post Views: 1,400

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोई भी आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा,श्रीनगर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह…
    Next Article विदेशी वकीलों को इंडिया में प्रैक्टिस करने का मिला मौका, जानें BCI ने क्या-क्या रखीं हैं शर्तें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी और भी मजबूती; जशपुर सहित इन क्षेत्रों को बड़ी सौगात…

    April 20, 2026

    कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा ये अक्ती तिहार कार्यक्रम…

    April 20, 2026

    संविधान संशोधन; महिला कोटा, परिसीमन, और समझें क्या है पूरा मसला…

    April 20, 2026

    यहां बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान शुरू…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी और भी मजबूती; जशपुर सहित इन क्षेत्रों को बड़ी सौगात…
    • कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा ये अक्ती तिहार कार्यक्रम…
    • संविधान संशोधन; महिला कोटा, परिसीमन, और समझें क्या है पूरा मसला…
    • यहां बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान शुरू…
    • अब किसानों के लिए खुशखबरी; अब हर पंचायत में लगेगा रेन गेज, इतने मिनट में मिलेगी बारिश की सटीक जानकारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?