Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » नया घर बनवाने के लिए कौन से 7 महीने माने जाते हैं अशुभ भूलकर भी मत शुरू करवाना निर्माण वरना भुगतेंगे खामियाजा…
    समाचार

    नया घर बनवाने के लिए कौन से 7 महीने माने जाते हैं अशुभ भूलकर भी मत शुरू करवाना निर्माण वरना भुगतेंगे खामियाजा…

    By Tv 36 HindustanMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जीवन में हर किसी व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना घर हो. इस सपने को पूरा करने के लिए वह पूरी जिंदगी मेहनत करने में लगा रहता है. इसके बावजूद कई लोग इस सपने को आंखों में संजोए दुनिया से गुजर जाते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि व्यक्ति अपना खुद का घर बनवा तो लेता है लेकिन वह उसमें सुखी नहीं रह पाता. इसकी वजह घर का वास्तु दोष ठीक न होना होता है

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपने अपने घर का निर्माण गलत माह में शुरू करवाया हो तो उसमें रहना कभी भी आपके लिए फायदेमंद नहीं हो सकता. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर हम कौन से माह में अपने नए मकान का निर्माण शुरू करवाएं. आइए आज आपको घर के निर्माण से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताते हैं.

    किन महीनों में नहीं बनवाना चाहिए मकान?

    सबसे पहले आपको उन महीनों के बारे में बताते हैं, जिसमें मकान का निर्माण शुरू करवाना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में चैत्र, ज्येष्ठ, भाद्रपद, आश्विन, पौष और माघ माह को घर का निर्माण शुरू करने के लिए अशुभ माना गया है. शास्त्रीय परंपराओं के मुताबिक, अगर हम चैत्र माह में नया मकान बनवाना शुरू करते हैं तो इससे शोक और रोग की प्राप्ति होती है. जबकि ज्येष्ठ माह में मकान बनवाने से गृहस्थी में परेशानी और मृत्यु की आशंका रहती है.
    चोरी और आग का बढ़ता है खतरा

    इसी तरह भाद्रपद माह में निर्माण शुरू करवाने से दरिद्रता और विनाश का खतरा बढ़ता है. आश्विन माह में काम शुरू करवाने पर पत्नी को बीमारी और घरेलू कलह की आशंका बढ़ती है. पौष माह में मकान का निर्माण शुरू करवाने से चोरों का प्रकोप बढ़ता है. माघ माह में काम शुरू करवाने से घर में आग लगने का खतरा होता है.

    मकान बनवाने के लिए सबसे शुभ महीने

    धार्मिक विद्वानों के मुताबिक, नया घर बनवाने के लिए साल के 12 में से 5 महीने शुभ माने जाते हैं. इनमें वैशाख, श्रावण, कार्तिक, मार्गशीर्ष और फाल्गुन शामिल हैं. इनमें से किसी भी महीने में मकान निर्माण शुरू करवाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह के सुखों का घर में आगमन होता है.

    बढ़ते जाते हैं धन-धान्य के भंडार

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर श्रावण मास में घर का निर्माण शुरू करवाते हैं तो इससे धन की बढ़ोतरी होती है. कार्तिक माह में गृह निर्माण शुरू करवाने से स्वास्थ्य, धन और पुत्र की प्राप्ति का कारक माना गया है. मार्गशीर्ष माह में नए मकान का काम शुरू करवाने से धन और भोजन के भंडार भरते जाते हैं.

    धार्मिक विद्वान कहते हैं कि नए मकान का निर्माण शुरू करवाने के लिए फाल्गुन मास को भी बढ़िया माना गया है. इससे घर में सभी सुख-सुविधाओं का आगमन होता है. फाल्गुन मास में गृहारम्भ करवाने से भौतिक सुखों और धन की प्राप्ति होती है. आप अपनी पसंद और जरूरत को देखते हुए इनमें से किसी भी मास का चयन कर सकते हैं.

    Views: 2,625
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, जानिए क्या है प्लान…
    Next Article क्या आप जानते है वाराणसी के मणि कर्णिका से तुलसी घाट तक गंगा उल्टी क्यों बहती है, क्या है इसके पीछे का रहस्य…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन सीएसआर मद से तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा…

    October 27, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, त्योहारी सीजन में जनता को मिली क्या सौगात जानिए सभी 19 बड़े फैसले..

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए स्कूल की राह हुई सुगम…

    October 27, 2026

    नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम…

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार ये उत्पाद बनें प्रदेश की पहचान – मुख्यमंत्री साय…
    • इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशन सीएसआर मद से तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा…
    • साय कैबिनेट की बैठक खत्म, त्योहारी सीजन में जनता को मिली क्या सौगात जानिए सभी 19 बड़े फैसले..
    • मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए स्कूल की राह हुई सुगम…
    • नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?