
नई दिल्लीः आइसीसी टी20 विश्व कप में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की है। बुधवार को अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में 66 रन की बड़ी जीत ने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारत को इस मैच मे 99 रन से ज्यादा की जीत चाहिए थी लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के संघर्ष ने ऐसा नहीं होने दिया।
अब भारतीय टीम अपने आगे बचे दोनों मुकाबले में स्काटलैंड और नामीबिया के खिलाफ 80 रन से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल करनी होगी। वैसे सिर्फ भारत की जीत से काम नहीं बनेगा। टीम इंडिया के फैंस को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान की टीम 53 रन से ज्यादा के अंतर से हरा दे।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आइसीसी टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के दम पर 66 रन की बड़ी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 7 विकेट पर 144 रन ही बना पाई।