Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, डोंगरगढ़-कटघोरा समेत 3 नई रेल लाइन मंजूरी, इन क्षेत्रों को मिलेगा…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, डोंगरगढ़-कटघोरा समेत 3 नई रेल लाइन मंजूरी, इन क्षेत्रों को मिलेगा…

    By Tv36 HindustanJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है. कवर्धा की बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को केंद्र से हरी झंडी मिल गई है. इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र की दो नई रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है. इन परियोजनाओं के शुरू होने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रेल संपर्क मजबूत होगा और विकास गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगी.

    नई दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. राज्य में रेलवे के विस्तार से जुड़ी कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक के दौरान डोंगरगढ़ से कटघोरा तक एक नई रेलवे लाइन बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया. इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री ने इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र के लिए दो नई रेलवे लाइनों को भी मंजूरी दी. उम्मीद जताई जा रही है कि, इन प्रोजेक्ट्स से औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

    सांसद ने जताया आभार
    सांसद संतोष पांडे ने बताया कि वे लंबे समय से संसद में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन की मांग उठाते रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को इलाके के विकास के लिए अहम बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के सामने बार-बार इसकी जरूरत पर जोर दिया था. मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया. इलाके के लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और इसे विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है.

    इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
    डोंगरगढ़-कटघोर रेल लाइन के बनने से खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा और पंडरिया इलाकों को सीधे फायदा होने की उम्मीद है. इन इलाकों के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही, औद्योगिक, कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की संभावना है.

    रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
    नई रेल लाइन बनने से राज्य के अलग-अलग इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा आसान हो जाएगी. साथ ही इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके बनेंगे और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी. उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा और निवेश आकर्षित करेगा.

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक पौधा रोपण धारा श्रृंगार , प्रकृति के प्रति कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण मानवता के प्रति उत्तरदायित्व: प्रियतमा धांधी
    Next Article क्या आप जानते हैं ऑक्टोपस के होते हैं 3 दिल और नीले रंग का खून, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एक पौधा रोपण धारा श्रृंगार , प्रकृति के प्रति कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण मानवता के प्रति उत्तरदायित्व: प्रियतमा धांधी

    July 31, 2026

    क्या आप जानते हैं ऑक्टोपस के होते हैं 3 दिल और नीले रंग का खून, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

    July 31, 2026

    एक पौधा रोपण धारा श्रृंगार , प्रकृति के प्रति कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण मानवता के प्रति उत्तरदायित्व: प्रियतमा धांधी

    July 31, 2026

    Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई…

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक पौधा रोपण धारा श्रृंगार , प्रकृति के प्रति कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण मानवता के प्रति उत्तरदायित्व: प्रियतमा धांधी
    • क्या आप जानते हैं ऑक्टोपस के होते हैं 3 दिल और नीले रंग का खून, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, डोंगरगढ़-कटघोरा समेत 3 नई रेल लाइन मंजूरी, इन क्षेत्रों को मिलेगा…
    • एक पौधा रोपण धारा श्रृंगार , प्रकृति के प्रति कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण मानवता के प्रति उत्तरदायित्व: प्रियतमा धांधी
    • Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?