कोरबा :– देश प्रदेश में बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य, बढ़ते तापमान लगातार घटते हरित क्षेत्र के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक लालघाट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उनके संरक्षण के प्रति समाज में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

उपसंचालक महिला एवं बाल विकास कोरबा वसंत मिंज के निर्देशन परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन पर्यवेक्षक प्रियतमा धांधी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र लालघाट में चेतन मैत्री पार्षद वार्ड क्रमांक 38 के आतिथ्य में कार्कर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साह पूर्वक पौधारोपण कर हरित वातावरण निर्माण पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प लिया। पर्यवेक्षक प्रियतमा धांधी के संदेश “वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि जल संरक्षण जैव विविधता जलवायु संतुलन और मानव जीवन की सुरक्षा के सबसे बड़े आधार हैं;” ऐसे समय में पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधू श्रीवास्तव ने एक पेड़ मां के नाम तुलसी पौध रोपित कर प्रकृति और मातृत्व के प्रति श्रद्धा का प्रतीक, हरित परिसर निर्माण तथा युवाओं ,विद्यार्थियों, आमजनों को पेड़ों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बताते हुए अपील की कि केवल पौधे लगाने तक सीमित ना रहे बल्कि नियमित रूप से उनकी सुरक्षा और देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। यह प्रयास सुरक्षित जल और हरित पर्यावरण का अमूल्य उपहार देगा

इस अवसर पर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधू श्रीवास्तव, अरूणा मधू खालको, सुशीला बरेठ, बसंती यादव सहायिकाएं वार्डवासी एवं संभ्रांत जान उपस्थित रहे।
