Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डायबिटीज पेशेंट के लिए औषधी है शुगर डिस्ट्रॉयर प्लांट, जानें कैसे सेवन करने से मिलेगा फायदा
    स्वास्थ्य

    डायबिटीज पेशेंट के लिए औषधी है शुगर डिस्ट्रॉयर प्लांट, जानें कैसे सेवन करने से मिलेगा फायदा

    By Tv 36 HindustanJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- आज भारत भर में 101 मिलियन से ज्यादा लोग डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर लेवल से पीड़ित हैं. यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सक्षम नहीं होता है. यह प्रॉब्लेम तब होती है जब शरीर उचित इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, जिसके कारण ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है. इस महामारी से प्रभावित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. यह डायबिटीज रोग हमारे खान-पान और जीवनशैली के कारण होता है.

    हालांकि, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना एक चुनौती की तरह है, इसे नियंत्रण में रखने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है. वहीं, इस शुगर रोग को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर और वैज्ञानिक तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में नई-नई दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं. डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार का भी सहारा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में हमारे देश में एक ऐसे औषधीय पौधे की पहचान की गई है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसका नाम है गुड़मार का पौधा, जिसे लोकप्रिय रूप से “शर्करा नाशक” के रूप में भी जाना जाता है.

    गुड़मार क्या है और यह कैसे काम करता है

    जिम्नेमा सिल्वेस्ट्रे नाम से जाना जाने वाला गुड़मार एक ऐसा पौधा है जिसका उपयोग मलेरिया, सांप के काटने, एलर्जी, खांसी और कब्ज के इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन इसे इसके एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज के लिए भी जाना जाता है. जिम्नेमा आंतों में अवशोषित होने वाली चीनी की मात्रा को कम कर सकता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है.

    ट्रॉपिकल रफॉरेस्ट में उगने होने वाले इस पौधे में जिम्नेमिक एसिड होते हैं जो मीठे स्वाद रिसेप्टर्स को अवरुद्ध करते हैं और मीठे खाद्य पदार्थों के आकर्षण को कम करते हैं. गुड़मार की पत्तियों में ट्राइटरपेनोइड सैपोनिन, फ्लेवोनोल्स और गुरमारिन जैसे शक्तिशाली नेचुरल केमिकल होते हैं, जिनमें से सभी चीनी, स्टेविया और एस्पार्टेम जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर से आपकी जीभ पर मिठास के स्वाद को दबाने का एक ही प्रभाव होता है.

    गुड़मार का सेवन कैसे करें

    विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर और रात के खाने के आधे घंटे बाद गुड़मार के पत्तों का चूर्ण पानी के साथ एक चम्मच लेने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसके अलावा, आप गुड़मार के पत्तों को पानी में उबालकर चाय या काढ़ा के रूप में हर सुबह और शाम ले सकते हैं. गुड़मार को चूरन या पाचन चूर्ण के रूप में लेने के लिए, आप इसे हर दिन दोपहर या रात के खाने के बाद निगल सकते हैं.

    Post Views: 31,840

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG: तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरायी, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article कम नंबर आने से छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार सदमे मे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…

    February 26, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…

    February 26, 2026

    डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…

    February 26, 2026

    PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…
    • डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…
    • PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…
    • आज का राशिफल गुरुवार का दिन शुभ या चुनौतीपूर्ण पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?