Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सावन से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब शहर के अंदर नहीं मिलेंगी मांस-मछली की दुकानें, जानें नया प्लान…
    समाचार

    सावन से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब शहर के अंदर नहीं मिलेंगी मांस-मछली की दुकानें, जानें नया प्लान…

    By Tv36 HindustanJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– वाराणसी नगर निगम ने सावन माह के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला किया है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने मांस और मछली की सभी दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का बड़ा कदम उठाया है। इसकी जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को दी।

    निगम के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान मांस और मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।
    चरणबद्ध तरीके से होगा स्थानांतरण
    बैठक में हुई चर्चा को लेकर श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में शामिल नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि योजना के पहले चरण में पांच जगहों को चिन्हित किया गया है। ये स्थान शहर की बाहरी सीमाओं के पास ही स्थित हैं। उन्होंने कहा कि योजना में आम जनता के सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
    इन इलाकों में दुकानें होंगी शिफ्ट
    दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण की योजना के तहत वर्तमान में शहर के अंदर चल रहे मीट और मछली की दुकानों को आने वाले दिनों में व्यवस्थित तरीके से गणेशपुर, अवलेशपुर, रामनगर, सुजाबाद, और शिवपुर इलाकों में शिफ्ट किया जाएगा।
    यह है पूरा प्लान
    वाराणसी नगर निगम द्वारा दुकानों को शहरी सीमा क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने की योजना पर जानकारी देते हुए श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में शहर के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदन में मौजूद सदस्यों ने मीट और मछली के बाजारों को व्यवस्थित तरीके से शहर बाहर स्थानांतरित करने की योजना का समर्थन किया।

    इन दुकानों को शहर से बाहरी इलाकों में शिफ्ट करने की योजना पर जानकारी देते उन्होंने बताया कि निगम के इस कदम का उद्देश्य शहर में साफ-सफाई को बेहतर बनाना और बाजारों के कामकाज को सुव्यवस्थित करना है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी पीरियड्स में देरी से हैं परेशान तो आजमाएं ये स्पेशल काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद…
    Next Article वड़ा-पाव से समोसे तक पर नई रोक अब इसमें खाना परोसना पड़ेगा भारी FSSAI की सख्ती …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आयुष पांडे ने बढ़ाया प्रदेश का मान भारत ‘A’ टीम में चयन, इस दौरे पर कर दिखाएंगे जलवा…

    June 7, 2026

    वड़ा-पाव से समोसे तक पर नई रोक अब इसमें खाना परोसना पड़ेगा भारी FSSAI की सख्ती …

    June 7, 2026

    अगर आप भी पीरियड्स में देरी से हैं परेशान तो आजमाएं ये स्पेशल काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद…

    June 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट…

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आयुष पांडे ने बढ़ाया प्रदेश का मान भारत ‘A’ टीम में चयन, इस दौरे पर कर दिखाएंगे जलवा…
    • वड़ा-पाव से समोसे तक पर नई रोक अब इसमें खाना परोसना पड़ेगा भारी FSSAI की सख्ती …
    • सावन से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब शहर के अंदर नहीं मिलेंगी मांस-मछली की दुकानें, जानें नया प्लान…
    • अगर आप भी पीरियड्स में देरी से हैं परेशान तो आजमाएं ये स्पेशल काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद…
    • मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?