नई दिल्ली:– आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
आज का दिन मेष राशि के लिए शुभ रहने वाला है राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें दूर होंगी। मन की बातें अपनों से कह दें, तनाव कम होगा। कार्यो में विवेक के साथ काम लेना हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।
वृषभ
आज का दिन वृषभ राशि के लिए शुभ रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, विरोधियों के कारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा।
मिथुन-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नई जिम्मेदारियां आने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगीं।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान सम्मान कीर्ति मिलेगी। बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यका ध्यान रखें।
कर्क-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जोखिम भरा कार्य में समय बर्बाद होगा। सामाजिक कार्य बनेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी।
सिंह-
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, धार्मिक कार्यो में शामिल होने से खुशी मिलेगी। मित्र मिलेंगे। आर्थिक समस्या का हल होगा। किये गये प्रयास सार्थक होंगे।
कन्या-
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सहकर्मी आपके सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
तुला-
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कानूनी मामले में लापरवाही से नुकसान होगा। साझेदारी लाभकारी रहेगी। अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा। कामकाज में बाधायें आयेंगी।
वृश्चिक-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे। मामूली बात पर दोस्तों से विवाद की संभावना है। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। शारीरिक मानसिक सहयोग और शांति मिलेगी।
धनु-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, विरोधियों के कारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा।
मकर-
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचेंगे। अनहोनी का भय बढ़ने से रोकेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नवीन योजनाओं का विकास होगा।
कुम्भ-
आज का दिन कुम्भ- राशि के जातकों के लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार ,मेहमानों के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। अनावश्यक विवादों को टालना चाहिये।
मीन-
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। निजी कार्यो में सफलता मिल सकती है। शारीरिक सुख शांति तथा पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा, सर्विस की ओर अधिक झुकाव रहेगा, कार्यकुशल तथा परिश्रमी होगा, मित्रों की संख्या सीमित रहेगी, जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा ।
व्यापार-भविष्य:
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को मूल नक्षत्र के प्रभाव से मैथी धनियां, हल्दी, जीरा, आदि में तेजी होगी। सोना, चांदी, शेयर आदि में मोती, बिनौला, लोहा, में तेजी का रूख रहेगा। आज वायदा विचार में मंगल के बने भाव घटें, उसी में तेजी होगी। भाग्यांक 1599 है।
