नई दिल्ली:– आज का दिन मंगलवार है जो संकटमोचन पवन पुत्र हनुमान जी आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। चलिए जानते हैं आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत के दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। फैसला लेने में स्वयं को अक्षम पायेंगे। दूर दराज की यात्रा का योग बन रहे है।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। खुद की कमियों को दूर करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। भूमि मकानादि कार्य में व्यस्त रहेगे। सम्मान मिलेगा।मांगलिक कार्यो में समय देना होगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। उलझी बात सुलझाने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की योजनायें अटकंेगी अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा। सुख साहस पराक्रम बढे़गा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रहा उतार परेशान कर सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार व्यवसाय की प्रगति होगी। धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रियजनों के साथ समय बिताकर खुशी होगी। भाग्योदय के अवसर मिलने से उत्साह बना रहेगा। विरोधियों से कडे़ मुकाबले की संभावना है। वास्ते सतर्कता बांछनीय।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्य के बोझ को कम करने की कोशिश करेंगे। कर्ज से छुटकारा पायेंगे। गुस्से में आकर कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो आपके हित में न हो।
तुला-
आज का दिन आपके लिए अध्ययन व लेखन से लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। भाग्यो’न्नति के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य पूजा पाठ में मन लगेगा। महिला की सलाह हितकर रहेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप लोगों के साथ संबंध बढ़ाने का प्रयास करेगे। कार्यक्षेत्र में बर्चस्व बढे़गा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है।अपने गलत व भ्रामक विचारों को छोडे़, सफलता मिलेगी। शीघ्रता में कोई भी फैसला न लें। वाहन संबंधी बिक्री के कार्यो में उलझन हो सकती है।
मकर-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जोखिम के कार्यो से दूर रहें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम तथा दौड़धूप की अधिकता रहेगी। अनपेेक्षित आगन्तुकों के आने से खर्च में वृद्धि होगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ विवादों में उलझने की बजाय कार्यो पर ध्यान दें। साझेदारी का लाभ होगा। धार्मिक कार्यो में मदद प्राप्त होगी। साहसपूर्ण कामकाज बनने का योग है।
मीन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। युवा उच्च अध्ययन अथवा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का एकांतप्रिय लेखन और अध्ययन के क्षेत्र में रूचि रखेगा,नौकरी में उच्च पद पर पदस्थ होगा।
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण द्वादशी/त्रयोदशी को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, नमक, चांवल, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। धनियां,जीरा, आदि के भाव में समता रहेगी। सोना चांदी में तेजी का रूख रहेगा। लोहा, के भाव में मंदी होगी। भाग्यांक 9455 है।
