Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम का खुलेआम ‘खेला’, बांग्ला भाषा का मुद्दा उछाल फूंका चुनावी बिगुल…
    समाचार

    सीएम का खुलेआम ‘खेला’, बांग्ला भाषा का मुद्दा उछाल फूंका चुनावी बिगुल…

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:– पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘बंगाली अस्मिता’ के मुद्दे को तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगालियों के खिलाफ “भाषायी आतंकवाद” फैलाने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव हारने तक पहचान और भाषा की लड़ाई जारी रहेगी। कोलकाता में शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता ने 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने और अंततः इसे केंद्र की सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।

    सीएम बनर्जी ने कहा कि अगर भाषा के आधार पर भेदभाव (भाषायी प्रोफाइलिंग) नहीं रुका, तो हमारा विरोध आंदोलन नई दिल्ली तक पहुंचेगा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने घोषणा की अगर जरूरत पड़ी, तो बांग्ला भाषा पर भाजपा के आतंकवाद के खिलाफ दूसरा भाषा आंदोलन शुरू करेंगे। 27 जुलाई से बंगाल में बंगालियों, बांग्ला भाषा पर हमले और ‘भाषा संत्रास’ के विरोध में एक आंदोलन शुरू होगा।

    पहला भाषा आंदोलन 1952 में तत्कालीन पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) में हुआ था, जहां लोगों ने मांग की थी कि बांग्ला को पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाओं में से एक बनाया जाए। संयुक्त राष्ट्र ने बांग्ला भाषा आंदोलन के सम्मान में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में घोषित किया था। ममता ने इस आंदोलन को बंगाली पहचान को कथित तौर पर हाशिये पर डाले जाने के खिलाफ एक बड़े प्रतिरोध के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि हमें 2026 के विधानसभा चुनावों में अधिक सीटें जीतनी होंगी और फिर भाजपा को हराने के लिए दिल्ली कूच करना होगा।

    जोब्दो होबे, स्तोब्धो होबे”

    ममता ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नारा दिया, “जोब्दो होबे, स्तोब्धो होबे। अमादेर दर्शन, तोमादेर बिसोर्जोन” यानी उन्हें जब्त कर लिया जाएगा, उन्हें चुप करा दिया जाएगा, हमारी विचारधारा, आपका पतन। रैली के मद्देनजर मध्य कोलकाता का एस्प्लेनेड क्षेत्र केसरिया, सफेद और हरे रंग के क्षेत्र में बदल गया। पूरे पश्चिम बंगाल से लाखों लोग टीएमसी की वार्षिक शहीद दिवस रैली के लिए एकत्र हुए। शहर के केंद्र में ‘जय बांग्ला’ और ‘टीएमसी जिंदाबाद’ के नारे गूंजे। भाजपा-शासित राज्यों में बंगालियों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि समुदाय की पहचान को मिटाने की कोशिश की जा रही है, चाहे वह एनआरसी नोटिस हों, मतदाता सूची से नाम हटाना हो।

    ममता बनर्जी बोलीं- मैं भजापा को चुनौती देती हूं

    टीएमसी प्रमुख ने कहा, “2019 में उन्होंने (भाजपा ने) ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी थी। उन्होंने बंगाली महापुरुषों का अपमान किया और उसके परिणाम भी देखे। अब, वे मतदाता सूचियों से बंगालियों के नाम हटाने के लिए अधिसूचनाएं जारी कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों को हिरासत शिविरों में डाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं भाजपा को चुनौती देती हूं और देखती हूं कि वे कितने लोगों को जेल में डालेंगे।”

    Post Views: 435

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, जानें कैसे होगा अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव…
    Next Article सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक, अनबन पर बोले अध्यक्ष…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 27, 2026

    नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…

    August 27, 2026

    खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…
    • रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…
    • खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…
    • आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, नौकरी, कारोबार, धन और परिवार में मिलेंगे शुभ संकेत; पढ़ें सभी राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?