नई दिल्ली:– आज का दिन रविवार है। जो सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन पूजा-पाठ जरूर करनी चाहिए।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। तनाव की स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, व्यवसायिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, समय पर काम न होने से मन में दुख होगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। निजी कार्यों को पूरा करने में परेशानी होगी, नई जवाबदारी संभालना पडे़गी, साहसिक प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्यों की पूति होगी, मानसिक सुख संतोष रहेगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बदले माहौल में खुद को ढ़ालना मुश्किल होग, वैभव पर खर्च की संभावना है, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दुविधा को छोड़कर काम में जुट जायें, सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यों से दूर रहें, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, सुख ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। भाग्यवर्धक अवसर हाथ में आ सकते हैं, संतान पक्ष के कारण मानसिक कष्ट होगा, लेखन, अध्ययन में सफलता मिलेगी, राजनैतिक संलग्नता बनी रहेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम के कार्यों में रूचि बढे़गी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्य बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अनुभवी लोगों का साथ करियर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। अटका धन वसूलने में मित्रों का सहयोग मिलेगा, बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, दैनिक कार्यों में अड़चनें आयेंगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की उलझनें धीरे धीरे दूर होने लगेंगी, धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, इच्छानुसार कार्य बनेंगे।
मकर-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है, अधिकारियों के विवाद से बचना चाहिये, मान-सम्मान से प्रसन्नता रहेगी, नया खर्च सामने आयेगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। धन की कमी से रूके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं, आकस्मिक अतिथि आगमन से खर्च की व्यवस्था करनी होगी, परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक करना होगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा अवसर हाथ से निकल जायेगा, कामकाज में अड़चनें आयेंगी, यात्रा में परेशानी का अनुभव होगा, सावधानी वांछनीय है।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, मिलनसार होगा, यदि धनु हुई तो सुन्दर एवं व्यक्तित्व मधुर होगा, चालाकी का अभाव रहेगा, किसी भी कार्य को सूझबूझ और विवेक से करेगा, न्यायप्रिय और माता पिता का भक्त होगा।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से अरहर, मंूग, मोठ, जौ, उड़द में तेजी होगी, बिनौला, घी, तेल में भी समता रहेगी, रूई, कपास में मंदी का योग है। भाग्यांक 3975 है।