यूपी:– बिहार आगामी दिनों विधानसभा चुनाव होने को है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है, तो वहीं आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच आज पीएम मोदी ने बिहार के दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें वो विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि, “मैं बिहार की जनता के सामने कहना चाहता हूं कि मां को गाली देने वालों से मोदी तो एक बार माफ कर भी देगा, लेकिन भारत की धरती मां के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करती।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “…कांग्रेस में ऐसा कोई नेता या कार्यकर्ता नहीं है जो किसी की मां का अपमान करे, और मुझे उम्मीद है कि भाजपा में भी ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा। लेकिन अगर कोई व्यक्ति कहता है कि मैं ‘गैर-जैविक’ हूं, तो क्या वह अपनी मां का अपमान नहीं कर रहा है?
