Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कब होगा रावण दहन, जानिए शुभ मुहूर्त, उपाय और पूजा की विधि…
    मध्य प्रदेश

    कब होगा रावण दहन, जानिए शुभ मुहूर्त, उपाय और पूजा की विधि…

    By Tv 36 HindustanOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– देशभर में विजयादशमी या दशहरा बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था. यही वजह है कि दशहरे को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है.

    कैसे मनाया जाता है दशहरा

    भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व को अपने-अपने ढंग से मनाया जाता है. जगह-जगह रामलीला का मंचन होता है, जिसमें भगवान राम के जीवन और लंका युद्ध की कथा दिखाई जाती है. शाम के समय रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन कर बुराई के अंत का संदेश दिया जाता है.

    दशहरा 2025 की तिथि
    पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे तक रहेगी. उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा.

    विशेष पूजन और शुभ मुहूर्त

    अस्त्र-शस्त्र पूजन का समय: दोपहर 1:21 से 3:44 बजे तक (कुल अवधि 2 घंटे 22 मिनट)
    पूजन का मुहूर्त: दोपहर 2:09 से 2:56 बजे तक अवधि 47 मिनट
    वाहन खरीदने का शुभ समय: सुबह 10:41 से दोपहर 1:39 बजे तक
    रावण दहन का मुहूर्त: प्रदोष काल में यानी सूर्यास्त के बाद. इस दिन सूर्यास्त शाम 6:05 बजे होगा, इसके बाद रावण दहन किया जाएगा.

    रावण दहन के बाद का खास उपाय
    मान्यता है कि जब रावण का पुतला पूरी तरह जल जाए, तो उसकी थोड़ी सी लकड़ी या राख घर लाकर सुरक्षित स्थान पर रखनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

    दशहरे पर किए जाने वाले शुभ कार्य

    यह पर्व नए काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है. लोग इस दिन बच्चों की पढ़ाई, नए व्यापार या किसी बड़े काम का संकल्प लेते हैं. इसे सकारात्मक ऊर्जा और सफलता की राह खोलने वाला दिन कहा गया है.

    दशहरे पर किसकी पूजा होती है?
    इस दिन केवल रावण दहन ही नहीं, बल्कि मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और शस्त्रों की पूजा का भी विशेष महत्व है. नवरात्रि का समापन भी इसी दिन होता है, इसलिए देवी दुर्गा की विशेष आराधना की जाती है.

    पूजा विधि

    सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद पूजा की तैयारी की जाती है. पहले भगवान श्रीराम और मां दुर्गा का स्मरण कर संकल्प लिया जाता है. इसके बाद फूल, फल, धूप-दीप और प्रसाद अर्पित किया जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन आयुध पूजन यानी शस्त्रों की पूजा भी की जाती है. कई जगहों पर शाम को पुतले दहन से पहले राम दरबार की विशेष पूजा और आरती होती है।

    Post Views: 350

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव में हुए शामिल जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद लें प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
    Next Article वरिष्ठता का सम्मान, अधिकारों की पहचान-अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने जगाई जागरूकता”
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?