नई दिल्ली:– लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज़ हो चुका है सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया। बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होगा और फिर मतगणना के बाद नया मुख्यमंत्री तय होगा। इसके साथ ही देश के सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है।
बिहार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 8 सीटों पर वोटिंग 11 नवंबर 2025 को कराई जाएगी। जबकि सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 14 नवंबर 2025 को घोषित होंगे।
कब-कहां होगा मतदान
मुख्य निर्वाचन आयोग के अनुसार —
राजपत्र अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 20 से 21 अक्टूबर 2025
नामांकन की जांच: 22 से 23 अक्टूबर 2025
नाम वापस लेने की तिथि: 24 से 27 अक्टूबर 2025
मतदान की तिथि: 11 नवंबर 2025
मतगणना व परिणाम: 14 नवंबर 2025
किन सीटों पर होगा उपचुनाव
जम्मू-कश्मीर: बडगाम और नगरोटा
राजस्थान: अंता
झारखंड: घाटशिला
तेलंगाना: जुबली हिल्स
पंजाब: तरनतारन
मिजोरम: डम्पा
ओडिशा: नुआपाड़ी
इन सभी आठ सीटों पर एक साथ 11 नवंबर को मतदान होगा और बिहार चुनाव के साथ ही नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।