कोरबा:–उप शीर्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़ सरल भाषा में समझाएं जा रहे अधिकार और विधिक सहायता के उपाय।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा स्थापित विधिक जागरूकता इंस्टॉल नागरिकों की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

” कानून अब जनता के बीच– राज्योत्सव में सजी विधिक जागरूकता की पाठशाला”
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संतोष शर्मा सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में पैरलीगल वॉलिंटियर्स रमाकांत दुबे, गोपाल चंद्रा, सतीश यादव, द्वारा लोगों को कानून की जानकारी सरल और जनसुलभ भाषा में दी जा रही है।

इस अवसर पर सीनियर कोर्ट मेनेजर डॉक्टर विनोद भास्कर ने बताया “कानून सबके लिए बस जानने की जरूरत है”
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को कुमारी डिंपल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट लव साहू द्वारा निशुल्क विधिक सहायता ,महिला एवं बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा अधिनियम, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण ,साइबर अपराध से सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से बताया गया।

“जब जनता जाने अपने अधिकार, तभी सशक्त होगा राष्ट्र का आधार”
