Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनगणना का ट्रायल शुरू, टेस्ट के लिए ये दो ऐप्स और एक पोर्टल लॉन्च किए गए…
    समाचार

    जनगणना का ट्रायल शुरू, टेस्ट के लिए ये दो ऐप्स और एक पोर्टल लॉन्च किए गए…

    By Tv36 HindustanNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत में 2027 में होने वाली पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है. रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ऑफिस ने इस हफ्ते दो मोबाइल ऐप और एक टेस्ट पोर्टल लॉन्च किया है. यह कदम जनगणना के ट्रायल (प्री-टेस्ट) चरण के लिए उठाए गए हैं.

    जनगणना होगी. इसे दो चरण में पूरा किया जाएगा. पहला चरण हाउसलिस्टिंग का है, जो अप्रैल से सितंबर 2026 तक पूरा चलेगा और दूसरा चरण जनसंख्या गणना का है. यह पूरे देश में फरवरी 2027 से शुरू होगा. लेकिन जनगणना कैसे होगी इसी के मद्देनजर सरकार ने प्री-टेस्ट यानी ट्रायल शुरू कर दिया है.

    ये दो ऐप्स किए लॉन्च
    द हिंदू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जनगणना के प्री-टेस्ट के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग ऑपरेशन्स (HLO) का ट्रायल किया जाएगा. यह 10 से 30 नवंबर 2025 तक देश के कुछ चुने गए इलाकों में ही किया जाएगा. इस दौरान घरों से जुड़ी सुविधाओं पर करीब 30 सवाल पूछे जाएंगे. इसके डेटा को इकट्ठा करने के लिए दो ऐप्स बनाए गए हैंः

    ये ऐप्स एंड्रॉयड और एप्पल दोनों फोनों में चलेंगे. जनगणना करने वाले अधिकृत कर्मी जैसे ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी, रेवेन्यू अधिकारी और सरकारी स्कूल के शिक्षकों ही ये ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे और इसी में डेटा स्टोर करेंगे.

    ये डेटा ऐप में स्टोर होगा
    रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जनगणना में डेटा कागज पर भरा जाता था. फिर उसे डिजिटल रूप में बदला जाता था. यह प्रक्रिया काफी समय लेती थी और इसमें गलती की भी ज्यादा गुंजाइश रहती थी. लेकिन अब DLM ऐप के जरिए यह सब डिजिटल रूप में और रियल टाइम में होगा. इस ऐप से अधिकारी इमारतों का जियो-टैगिंग करेंगे और जानकारियां दर्ज करेंगे. इनमें ये जानकारियां दर्ज की जाएंगी:

    • इमारत के लोकेशन कॉर्डिनेट्स
    • सड़क/इलाके का नाम, बिल्डिंग नंबर या अस्थायी जनगणना नंबर
    • बिल्डिंग का प्रकार (पक्का/कच्चा), उपयोग (रहने, आंशिक या गैर-आवासीय)
    • स्थानीय पहचान चिह्न (लैंडमार्क), मंजिलों की संख्या और कुल मकानों की संख्या
      वहीं, सरकार की ओर से साफ किया गया है कि ऐप में किसी भी निवासी की व्यक्तिगत जानकारी नहीं ली जाएगी. दूसरे ऐप, Census 2027- Houselist की बात करें तो इसे घरों की जानकारी इकट्ठा करने की प्रक्रिया को तेज, सटीक और विश्वसनीय बनाने के लिए बनाया गया है. इससे आने वाले जनसंख्या गणना चरण की मजबूत नींव रखी जाएगी.

    सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल
    इसके अलावा, सरकार ने जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल (https://test.census.gov.in/se) की सुविधा शुरू की है. इसका टेस्ट 1 से 7 नवंबर 2025 तक किया जाएगा. पोर्टल पर जाकर चयनित इलाकों के लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे, ताकि एन्यूमरेटर के आने से पहले डेटा तैयार हो जाए.

    Post Views: 385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित ने 71 वर्ष की उम्र में छोड़ी दुनिया, यहां हुआ निधन….
    Next Article 7,8,9 और 10 नवंबर को भारी बारिश, अगले 48 घंटे में इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की भारी संभावना…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?