नई दिल्ली:– नवंबर का दिन सकारात्मक ऊर्जा, नए मौकों और बेहतर परिणामों से भरपूर माना जा रहा है। नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और किसी नई शुरुआत की योजना बनाने वालों के लिए समय बेहद अनुकूल है। कई राशियों के लिए यह दिन उत्साह और प्रगति लेकर आएगा, वहीं कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की ज़रूरत होगी।
प्रकाश जोशी लेकर आए हैं आपका सरल, स्पष्ट और सटीक आज का राशिफल—
मेष राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें। गलत खान-पान से दिक्कत बढ़ सकती है। करियर को लेकर जल्दबाज़ी न करें। सुख-साधन बढ़ेंगे और कला कौशल में सुधार होगा। भक्ति भाव प्रबल रहेगा।
वृषभ राशि
व्यवहार में सुधार जरूरी है। ऑफिस में आपके विचारों की सराहना होगी। जूनियर सहयोग देंगे। बॉस खुश रहेंगे। पुराने दोस्त से मिलकर मन खुश होगा। सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी है।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। माता आपको कोई ज़िम्मेदारी दे सकती हैं। भाई-बहनों से पारिवारिक बातचीत होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में बदलाव से बचें। टीमवर्क के कारण काम जल्दी होगा। धैर्य रखें
कर्क राशि
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। बिजनेस के नए आइडिया लाभ देंगे। किसी को उधार न दें। संतान की संगति पर ध्यान दें। किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। घर निर्माण शुरू करने के लिए अच्छा समय है।
सिंह राशि
सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आंख बंद करके भरोसा न करें। पुराना उधार वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद बुजुर्गों की मदद से सुलझ सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बदलाव से पहले गुरुजनों की सलाह लें। विदेशी व्यापार में बड़ी डील संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला राशि
सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। कोई आवश्यक डील बिगड़ सकती है, ध्यान दें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक राशि
मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे लाभ मिलेंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें। नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। रुका काम समय पर होगा। सफर में कीमती सामान संभालकर रखें। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज लाने का मन बनेगा।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका पैसा वापस मिलेगा। प्रेमियों के लिए दिन रोमांटिक है। बिजनेस योजनाओं पर चर्चा बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से खराब खबर मिल सकती है। मित्र की मदद कर पाएंगे।
मकर राशि
दिन मिश्रित फल देगा। घर-बाहर तालमेल बनाए रखें। बिजनेस में बदलाव सोच-समझकर करें। खर्च बढ़ सकता है। बड़े जोखिम से बचें। उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
इनकम बढ़ेगी। बड़ों से बात सोचकर करें। भरोसा करने में सावधानी रखें। सेहत सुधरेगी। पुरानी गलती न दोहराएं। परिवार में किसी मामले को बैठकर सुलझाने की जरूरत है। विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है।
मीन राशि
चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। संपत्ति विवाद सुलझने के संकेत हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। संतान से किया वादा पूरा होगा।
