नई दिल्ली:– पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी दोपहर 12 बजे तक रहेगी। सुबह 10:14 बजे तक वरीयान योग और उसके बाद परिघ योग रहेगा। सुबह 8:43 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, फिर रेवती नक्षत्र लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज कई राशियों के लिए दिन शुभ और लाभकारी रहने वाला है।
मेष राशि:
आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 7
वृष राशि:
आज सम्मान और अपनापन मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5
मिथुन राशि:
दिन मिला-जुला रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी। छात्रों को जल्द सफलता के संकेत हैं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 1
कर्क राशि:
आज बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में चुनौतियों के साथ लाभ भी मिलेगा। रुकी पेमेंट मिल सकती है। संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
सिंह राशि:
दिन खुशियों से भरा रहेगा। छात्र उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 8
कन्या राशि:
आज नया काम शुरू हो सकता है। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात लाभ देगी। लेखन से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
तुला राशि:
आज सकारात्मक सोच से काम बनेंगे। योजनाएं पूरी होंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि:
नौकरी में तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 9
धनु राशि:
दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने दोस्त मिल सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिलेगी। काम-धंधा अच्छा चलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक:6
मकर राशि:
छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। निवेश और वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7
कुंभ राशि:
दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 2
मीन राशि:
दिन खुशहाल रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
