छत्तीसगढ़ :–:सर्दी ने अपने तेवर और तेज कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
अंबिकापुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका:
राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और रात के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।:
इन शहरों में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान:
मौसम विभाग के मुताबिक प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा है, अंबिकापुर: 3.5°C, पेंड्रारोड: 6.0°C, राजनांदगांव: 8.5°C, दुर्ग: 8.2°C, बिलासपुर: 10.8°C, जगदलपुर: 9.0°C, रायपुर: 10.7°C इसके साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंडी और शुष्क हवाओं का असर ज्यादा देखा जा रहा है।
अगले 4 दिनों में मिल सकती है ठंड से राहत:
हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे प्रदेशवासियों को शीतलहर से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी:
डॉक्टरों की सलाह है कि अत्यधिक ठंड में बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा से बचें।
