नई दिल्ली:– जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिख दिया। लेकिन जेडीयू आलाकमान उनके इस कदम से नाराज हो गया। अब खबर आ रही है कि केसी त्यागी को जेडीयू ने पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले जेडीयू ने कहा था कि- ‘केसी त्यागी से पार्टी की विचारधारा और पार्टी के आधिकारिक स्टैंड से कोई लेना नहीं होता है।’
