Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्य का होगा बंटवारा नया राज्य बनाने की मांग, इन 28 जिलों को अलग करके होगा गठन…
    यूपी

    राज्य का होगा बंटवारा नया राज्य बनाने की मांग, इन 28 जिलों को अलग करके होगा गठन…

    By Tv36 HindustanJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– बंटवारे की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हुई है। राजनीति के गलियारों में छिड़ी इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा, जब भाजपा के दो बड़े नेताओं ने खुले मंच से पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की वकालत कर दी।

    अमेठी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने उत्तर प्रदेश के विभाजन का मुद्दा दोबारा छेड़ दिया। नेताओं का तर्क है-उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी और इसका भौगोलिक विस्तार बड़ी प्रशासनिक चुनौती है। उनका मानना है कि जब तक पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक इस क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव नहीं है।

    इतने बड़े प्रदेश का चलाना मुश्किल
    डॉ. संजय सिंह के मुताबिक एक ही प्रशासनिक ढांचे से इतने बड़े प्रदेश को चलाना बेहद मुश्किल है। छोटे राज्य होने से शासन जनता के करीब पहुंचता है। विकास कार्यों की निगरानी बेहतर तरीके से हो पाती है।

    प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य में शामिल होंगे ये 28 जिले
    पूर्वांचल राज्य बनता है तो इसमें उत्तर प्रदेश के 8 मंडलों को शामिल करने का प्रस्ताव है। डॉ. संजय सिंह के बताए खाके के मुताबिक ये जिले हैं-

    वाराणसी मंडल– वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर।

    आजमगढ़ मंडल– आजमगढ़, मऊ, बलिया।

    प्रयागराज मंडल– प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़।

    मिर्जापुर मंडल– मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही।

    अयोध्या मंडल– अयोध्या, अकबरपुर (अंबेडकर नगर), सुल्तानपुर, अमेठी।

    देवीपाटन मंडल-गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती।

    गोरखपुर मंडल-गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर।

    बस्ती मंडल-बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर।

    एक बड़ा राज्य- यह मांग हकीकत में बदलती है तो 7 करोड़ 98 लाख की आबादी के साथ यह देश का 14वां सबसे बड़ा राज्य बन सकता है।

    इस नए राज्य के लिए सबसे लोकप्रिय नाम पूर्वांचल राज्य सामने आ रहा, क्योंकि यह इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को संजोए हुए है। डॉ. अमीता सिंह का कहना है कि पूर्वांचल के पास संसाधनों की कमी नहीं है। यहां उपजाऊ जमीन है, बिजली उत्पादन की क्षमता है और पर्यटन के लिहाज से अयोध्या और काशी जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। इसके बावजूद पलायन, बाढ़ और शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली यहां की बड़ी चुनौतियां हैं। उनका मानना है कि अलग राज्य बनने से इन स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो।

    Post Views: 915

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआप भी शनिवार का भूल से भी न खरीदें ये चीज़, वरना झेलना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप…
    Next Article बांग्लादेश टी-20 विश्वकप से बाहर, इस नई टीम को मिली न्यू एंट्री…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?