Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये क्या नहीं थम रही गिरावट ऑल-टाइम हाई से 1,70,335 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी इतना फिसला…
    समाचार

    ये क्या नहीं थम रही गिरावट ऑल-टाइम हाई से 1,70,335 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी इतना फिसला…

    By Tv36 HindustanFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:सोना-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। बजट वाले दिन भारी टूट के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक तरफ 1 किलो चांदी की कीमत एक झटके में करीब 16,000 रुपये गिर गई, वहीं दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया।

    इतना रह गया 1 किलो चांदी का भाव
    चांदी की कीमतें पिछले सप्ताह गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद से लगातार क्रैश हो रही हैं। Budget 2026 वाले दिन रविवार को करीब 9 फीसदी से ज्यादा गिरने के बाद, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही चांदी और नीचे फिसल गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी तेज गिरावट और फिर हल्की रिकवरी के बाद 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को कारोबार खुलते ही यह 2,55,652 रुपये पर आ गई और कुछ ही मिनटों में 2,49,713 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई। यानी चांदी वायदा करीब 15,943 रुपये और सस्ती हो गई।

    हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी
    पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से चांदी में तेजी देखी गई थी, उससे भी ज्यादा तेजी से अब इसमें गिरावट आई है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था। इस स्तर से अब तक चांदी की कीमत करीब 1,70,335 रुपये गिर चुकी है।

    सोने का भी कुछ ऐसा ही हाल
    Silver Price Crash के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी जा रही है। बजट वाले दिन सोना करीब 13,000 रुपये तक टूट गया था, हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी आई थी। रविवार को सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही यह फिसलकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 4,432 रुपये सस्ता हो गया।

    हाई से अब कितना सस्ता हुआ सोना
    सोने ने भी चांदी की तरह पिछले गुरुवार को अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। उस दिन जोरदार तेजी के साथ गोल्ड रेट 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई और अब तक यह करीब 49,775 रुपये सस्ता हो चुका है।

    Post Views: 770

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने किया तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ…
    Next Article अब मरीन ड्राइव में नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क, महापौर ने वापस लिया फैसला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में रेलवे का बढ़ रहा दायरा, दो साल में दोगुनी हो जाएंगी पैसेंजर ट्रेनें; बजट में 24 गुना की रिकॉर्ड बढ़ोतरी…

    February 3, 2026

    ऐसा लगता है मानो PM मोदी ने हार मान ली ट्रंप ने किया टैरिफ कटौती का ऐलान तो पार्टी ने कसा तंज…

    February 3, 2026

    नरवणे की ‘अनपब्लिश्ड’ किताब पर संसद में बवाल लोकसभा रिकार्ड से हटाया गया नेता का बयान, आज भी छिड़ेगी रार…

    February 3, 2026

    अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, 25% की जगह अब इतना होगा टैरिफ…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में रेलवे का बढ़ रहा दायरा, दो साल में दोगुनी हो जाएंगी पैसेंजर ट्रेनें; बजट में 24 गुना की रिकॉर्ड बढ़ोतरी…
    • ऐसा लगता है मानो PM मोदी ने हार मान ली ट्रंप ने किया टैरिफ कटौती का ऐलान तो पार्टी ने कसा तंज…
    • नरवणे की ‘अनपब्लिश्ड’ किताब पर संसद में बवाल लोकसभा रिकार्ड से हटाया गया नेता का बयान, आज भी छिड़ेगी रार…
    • अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, 25% की जगह अब इतना होगा टैरिफ…
    • आज का राशिफल आज किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?