
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार दुर्ग जिले पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पिछले एक महीने से लगातार उनके दौरे जारी हैं। दीपावली के बाद से मुख्यमंत्री के एक के बाद एक कार्यक्रम हो रहे हैं। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री पूरा दिन दुर्ग जिले में रहेंगे। इस दौरान वह 10 अलग-अलग जगहों पर पहुंचेंगे और 177 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलिकॉप्टर से 12 बजे जामुल पहुंचेंगे। इसके बाद वह रावण भांठा आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां से दोपहर 1.05 बजे चरोदा पहुंचेंगे। यहां 1.25 बजे पदयात्रा एवं आम सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर ढाई बजे चरोदा से कार द्वारा दोपहर 2.45 बजे रिसाली पहुंचेंगे। यहां शाम 4.10 बजे हुडकों को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।