नई दिल्ली:– लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता: खरगे
वहीं, राज्यसभा में भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन है। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी प्रभावित रही।
इससे पहले संसद परिसर में विपक्षी दलों की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल हुए। यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में हुई, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
