Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    छत्तीसगढ

    क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…

    By Tv36 HindustanFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– हाई कोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306 आईपीसी) के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि केवल वैवाहिक कलह या पति-पत्नी के बीच सामान्य विवाद को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति रजनी दुबे की एकलपीठ ने निचली अदालत द्वारा एक पति को सुनाई गई 4 साल की सजा को निरस्त करते हुए उसे बरी कर दिया है।
    क्या था पूरा मामला?
    यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है। आरोपी बसंत कुमार सतनामी पर आरोप था कि उसकी पत्नी टिकैतिन बाई ने विवाह के 4 साल बाद प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। 31 जुलाई 2007 को निचली अदालत (जांजगीर) ने बसंत को दोषी ठहराते हुए 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे आरोपी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

    हाई कोर्ट ने क्यों पलटा फैसला?

    सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष दोषसिद्धि के लिए आवश्यक सबूत पेश करने में विफल रहा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था। डॉक्टर ने स्वीकार किया कि मृत्यु उल्टी-दस्त (Asphyxia) से भी हो सकती थी। मामले में एफएसएल (FSL) रिपोर्ट पेश नहीं की गई थी। गवाहों के बयानों में भारी अंतर था। किसी ने जहर, किसी ने शराब तो किसी ने बीमारी को मौत की वजह बताया। कोर्ट ने कहा कि धारा 306 के तहत सजा के लिए ‘प्रत्यक्ष उकसावा’ और ‘आपराधिक मंशा’ का होना अनिवार्य है, जो इस मामले में साबित नहीं हुआ।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला

    हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के नजीर बन चुके फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि केवल पारिवारिक विवाद या प्रताड़ना के आरोप किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। जब तक यह साबित न हो जाए कि आरोपी ने मृतक को जान देने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित किया या साजिश रची, तब तक उसे सजा नहीं दी जा सकती।

    Post Views: 350

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Next Article पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…

    February 15, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…
    • लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?