नई दिल्ली:– देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फरवरी का महीना ख़त्म होने को है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं हुआ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसानों की होली के पहले राशि मिलेगी या बाद में।
हर चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की किस्त जारी की जाती है। चूंकि 21वीं किस्त का लाभ किसान उठा चुके हैं, इसलिए फरवरी में 22वीं किस्त आने की प्रबल संभावना थी। अब सबकी नजरें मार्च के पहले हफ्ते और होली के त्यौहार पर टिकी हैं। सरकार त्यौहार के तोहफे के रूप में किस्त जारी कर सकती है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
पिछली बार करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पैसा ट्रांसफर किया गया था। इस बार भी आंकड़ा इसके पार जा सकता है, लेकिन शर्त एक ही है- दस्तावेज दुरुस्त होने चाहिए।
e-KYC: अगर आपकी केवाईसी पेंडिंग है, तो किस्त अटकना तय है।
आधार लिंकिंग: बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
लैंड सीडिंग: जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा रखें।
