नई दिल्ली:– मंगलवार को ईरान के गेराश इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह झटका ऐसे समय पर आया है जब ईरान और इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के बढ़ते सैन्य तनाव चर्चा में हैं। भूकंप के बाद दुनियाभर में चिंता की लहर फैल गई, क्योंकि इसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़ा जाने की आशंका जताई जा रही है।
इस प्राकृतिक आपदा ने पहले से ही तनावपूर्ण क्षेत्र में राजनीतिक और सैन्य अनिश्चितता को और बढ़ा दिया। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
