Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…
    राष्ट्रीय

    पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

    By Tv36 HindustanMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– यूपी के गाजियाबाद के एक दंपति ने अपने बेटे हरीश राणा के लिए सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मांग की थी। हरीश पिछले करीब 12 सालों से कोमा में हैं। मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने इस पर फैसला सुनाया। ऐसे में सवाल उठता है कि इच्छामृत्यु क्या होती है, इसे कब मांगा जाता है और भारत में इससे जुड़ा कानून क्या कहता है।

    इच्छामृत्यु क्या है?
    जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक असहनीय पीड़ा या गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो और उसके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम हो, तब उसके परिवार या कभी-कभी स्वयं मरीज की इच्छा पर जीवन समाप्त करने की प्रक्रिया को इच्छामृत्यु कहा जाता है। इसका उद्देश्य मरीज को लंबे दर्द और कष्ट से मुक्ति दिलाना होता है

    आमतौर पर इच्छामृत्यु दो तरह की मानी जाती है

    1. एक्टिव यूथेनेशिया (Active Euthanasia): इसमें मरीज को ऐसी दवा या इंजेक्शन दिया जाता है जिससे उसकी मृत्यु हो जाए।
    2. पैसिव यूथेनेशिया (Passive Euthanasia): इसमें मरीज का इलाज बंद कर दिया जाता है या लाइफ सपोर्ट, जैसे वेंटिलेटर, हटा दिया जाता है। इसके बाद कुछ समय में मरीज की मृत्यु हो जाती है।

    भारत में क्या कहता है कानून?
    भारत में इच्छामृत्यु पूरी तरह से कानूनी नहीं है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी जा सकती है। इस विषय पर पहले भी कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे हैं। नर्स अरुणा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु देने से इनकार किया था, लेकिन इस फैसले में यह स्पष्ट किया गया कि बेहद दुर्लभ परिस्थितियों में इसकी अनुमति दी जा सकती है और इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश भी तय किए गए।

    इन दिशानिर्देशों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक कोमा में हो और केवल लाइफ सपोर्ट पर जीवित हो, तो डॉक्टरों की एक मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट तैयार करती है। इसके आधार पर संबंधित अदालत यह तय कर सकती है कि मरीज को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी जाए या नहीं। इस तरह भारत में इच्छामृत्यु से जुड़े मामलों में अदालत और मेडिकल विशेषज्ञों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

    Post Views: 13,315

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleLPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम साय ने किया ऐलान…
    Next Article आखिर रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद क्यों संसद में राघव चड्ढा ने उठाई 125 करोड़ लोगों की आवाज, अब आगे क्या होगा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…

    April 27, 2026

    इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…

    April 27, 2026

    आज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव; मुख्यमंत्री ने इतने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…
    • इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…
    • आज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव; मुख्यमंत्री ने इतने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…
    • यह हैं छत्तीसगढ़ के सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, जहां कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं AC और कूलर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?