नई दिल्ली:– सरके चुनर तेरी सरके’ : बॉलीवुड में एक बार फिर अश्लीलता और वल्गर कंटेंट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। गाने के डबल मीनिंग बोल, आपत्तिजनक डांस मूव्स और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसके बाद इसे यूट्यूब सहित कई प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया। मामला इतना बढ़ा कि इसकी गूंज संसद तक पहुंच गई।
क्या है पूरा मामला?
•यह गाना फिल्म KD: The Devil का हिस्सा है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है।
•गाने में नोरा फतेही मुख्य डांस परफॉर्मर हैं, जबकि संजय दत्त विशेष भूमिका में नजर आते हैं।
•मार्च 2026 की शुरुआत में यह गाना हिंदी सहित कई भाषाओं (कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम) में रिलीज किया गया।
•रिलीज के तुरंत बाद ही इसके बोल और प्रस्तुति को “अश्लील” और “महिलाओं का वस्तुकरण करने वाला” बताया गया।
विवाद कैसे बढ़ा?
•सोशल मीडिया पर यूजर्स के साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी गाने की आलोचना की।
•कंगना रनौत और अरमान मलिक जैसे नामों ने इसे “फूहड़” और “सीमाएं लांघने वाला” बताया।
•एडवोकेट विनीत जिंदल ने Central Board of Film Certification और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई।
•शिकायत में गाने पर बैन, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई।
सरकार और संस्थाओं की कार्रवाई
•National Human Rights Commission (NHRC) ने मामले में नोटिस जारी किया।
•सरकार ने CBFC को निर्देश दिए कि आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
•17 मार्च 2026 को गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया, जबकि अन्य भाषाओं के वर्जन पर भी असर पड़ा।
•मेकर्स ने संकेत दिया है कि जल्द ही संशोधित (रिवाइज्ड) वर्जन नए लिरिक्स के साथ जारी किया जाएगा।
संसद में भी उठा मुद्दा
•लोकसभा में इस विवाद पर चर्चा हुई, जहां सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार अश्लील कंटेंट को लेकर गंभीर है और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
•बीजेपी सांसद रवि किशन ने इसे “बॉलीवुड की गिरती नैतिकता” का उदाहरण बताया।
•कंगना रनौत ने संसद के बाहर बयान देते हुए कहा कि “बॉलीवुड वल्गैरिटी की सारी हदें पार कर चुका है और इस पर सख्ती जरूरी है।”
नोराफतेही ने तोड़ी चुप्पी”
बॉलीवुड में जारी विवाद के बीच अभिनेत्री नोरा फतेही ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी, जिसे बॉलीवुड इंडस्ट्री और कई लोगों का समर्थन भी मिला।
नोरा फतेही ने साफ कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई यह सोचे कि मैं इस गाने को सपोर्ट करती हूँ। बैकलैश के लिए धन्यवाद—इसी दबाव की वजह से फिल्ममेकर्स ने इसे हटा दिया।”
उन्होंने आगे लोगों से अपील की, “मैं सभी से अनुरोध करती हूँ कि इस गाने को शेयर करना बंद करें, क्योंकि आप इसे बेवजह एक प्लेटफॉर्म दे रहे हैं।”
एक्ट्रेस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग इस विवाद को उनके कैरेक्टर पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इसमें परफॉर्म नहीं किया और मेरी इमेज का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया।”
अंत में नोरा ने कहा कि भविष्य में वे और उनकी टीम ऐसे मामलों में और ज्यादा सावधानी बरतेंगे।
