नई दिल्ली:– असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 विधानसभा सीटों के लिए विधायक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में गोस्साईगांव से जोसेफ हासदा, दोतमा से बिरकांग बोरो, बिजनी विधानसभा क्षेत्र से रजत कांति साहा का नाम शामिल है।
इसके अलावा भेरगांव से अंचुला ग्वारा दैईमैरी, मजबात से नारायण अधिकारी, हैफलांग से निर्मल लांगथासा और खैतीगोराह से अमर चंद जैन को उम्मीदवार बनाया गया है।
कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की पांच लिस्ट जारी की हैं। इनमें पहली लिस्ट में 42 उम्मीदवार,दूसरी में 23, तीसरी में 22 और चौथी में 7 के नाम सामने आए थे। विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस पार्टी ने 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि पार्टी पूरे 126 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, वह कुछ सीटें अपने सहयोगियों के लिए भी छोड़ेगी।
कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला
126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी भाजपा और एनडीए गठबंधन के बीच है। यहां पर वर्तमान में हिमंत विस्वा सरमा मुख्यमंत्री है। चुनाव आयोग ने 9 अप्रैल को यहां पर मतदान करवाने की घोषणा की है। इसके बाद 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
किसे सीट से कौन उम्मीदवार?
क्रम संख्या विधानसभा संख्या विधानसभा क्षेत्र का नाम चयनित उम्मीदवार
1 1 गोसाईगांव जोसेफ हसदा
2 2 डोटमा (ST) बिरखांग बोरो
3 20 बिजनी रजत कांति साहा
4 45 भेरगांव अंचुला ग्वारा डैमरी
5 47 माजबाट नारायण अधिकारी
6 113 हाफलोंग (ST) निर्मल लांगथासा
7 116 कातिगोरा अमर चंद जैन
बड़े नेताओं को सौंपी हैं जिम्मेदारी
23 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है। राज्य में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने इस प्रियंका गांधी, इमरान मसूद, मधुसूदन मिस्त्री और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जैसे नेताओं को मोर्चे पर लगाया है। पांच राज्यों के चुनावों में अभी तक सबसे ज्यादा झटके कांग्रेस को असम में लगे हैं। पार्टी के नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने बीजेपी में जाकर कांग्रेस को झटका दिया है।
