Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन गर्मियों में रोज बनाएं अलग-अलग ब्रेकफास्ट, 7 दिन के ये सात हल्के नाश्ते …
    भोजन

    इन गर्मियों में रोज बनाएं अलग-अलग ब्रेकफास्ट, 7 दिन के ये सात हल्के नाश्ते …

    By Tv36 HindustanApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गर्मी के मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन पचने वाले भोजन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस दौरान भारी, तला- भुना और ज्यादा मसालेदार खाना पचने में समय लेता है, जिससे पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं हल्का भोजन शरीर को ठंडक देता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। सुबह का नाश्ता भी हल्का होने के साथ ही पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। यहां सात ऐसे डिश बताए गए हैं जिन्हें आप हफ्ते में हर दिन एक-एक कर बना सकते हैं। – दही-पोहा
    हफ्ते में किसी भी दिन आप नाश्ते में पोहा बना सकते हैं। पोहा को दही के साथ सर्व कर सकते हैं। यह हल्का, ठंडक देने वाला और जल्दी पचने वाला नाश्ता होता है।

    2- उपमा
    उपमा कम कैलोरी और आसानी से पचने वाला एक पौष्टिक नाश्ता है। गर्मी के मौसम में सुबह के नाश्ते में उपमा बना सकते हैं। सुबह के वक्त इसे दही या छाछ के साथ सेवन कर सकते हैं। दलिया
    अगर हर दिन एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो चुके हैं तो गर्म के मौसम में नमकीन दलिया ट्राई कर सकते हैं। यह हल्की होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए एक कुकर में घी गरम कर, जीरा, हींग, अदरक-लहसुन और प्याज भून लें। इसके अलावा अपनी पसंद की सब्जियां भी डालकर भून लें, फिर इसमें दलिया, हल्दी, नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी लगा दें।

    4- सूजी इडली
    हफ्ते में किसी भी दिन सूजी इडली नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप दही और 1 कप सूजी, नमक-पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें और 15-20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद बैटर में आधा चम्मच इनो या खाने का सोडा और कढ़ी पत्ते का तड़का डाल दें। इसके बाद ग्रीस की हुई इडली प्लेटों में बैटर डालकर 10-12 मिनट तक स्टीम कर लें। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। यह हल्का होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। वेजिटेबल ओट्स
    हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं तो वेजिटेबल ओट्स ट्राई कर सकते हैं। एक कुकर में राई, जीरा, प्याज, अदरक और हरी मिर्च भून लें। इसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी अपनी पसंद की सब्जियां डालकर थोड़ी देर पका लें। फिर इसमें हल्दी, नमक, 1 कप ओट्स और 2-3 कप पानी डालकर 1-2 सीटी लगा दें।

    6- पराठा और छाछ
    सुबह के वक्त नाश्ते में कम तेल में पनीर या सब्जियों का पराठा और छाछ ट्राई कर सकते हैं। छाछ शरीर को ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है। वहीं हल्का पराठा पेट भरता है लेकिन भारीपन नहीं करता। इसके लिए पनीर या अपनी पसंद की सब्जियों को काटकर आटे में डालकर गूथ लें और कम तेल पर सेंक लें। इसके बाद इसे छाछ के साथ परोस दें।

    7- बेसन चीला
    गर्मी में हल्के और पौष्टिक नाश्ते चाहते हैं तो बेसन का चीला ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए बेसन में पानी मिलाकर घोल बनाएं और इसमें प्याज, टमाटर, धनिया डाल दें। तवे पर थोड़ा तेल गर्म कर इसे चम्मच की मदद से अच्छे से फैल दें। इसे टमाटर या धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

    Post Views: 180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसावधान आफत लेकर आ रहा अप्रैल, आसमान में बन रहा बवंडर, इन 18 राज्यों में IMD का अलर्ट…
    Next Article प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026

    प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…

    April 1, 2026

    सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…

    April 1, 2026

    प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….
    • प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…
    • सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…
    • प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…
    • इन गर्मियों में रोज बनाएं अलग-अलग ब्रेकफास्ट, 7 दिन के ये सात हल्के नाश्ते …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?