Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्रिसमस और नए साल पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी रेलवे की कंफर्म सीट! स्पेशल ट्रेन चलाएगी तैयारी शुरू
    गैजेट

    क्रिसमस और नए साल पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी रेलवे की कंफर्म सीट! स्पेशल ट्रेन चलाएगी तैयारी शुरू

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : क्रिसमस और नए साल को देखते हुए रेल यात्रियों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिलना तय है. इन मौकों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए IRCTC ने मध्य रेलवे के साथ मिलकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.

    रेलवे आधिकारिक बयान के मुताबिक क्रिसमस और नए साल के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए सीट की बुकिंग शनिवार, 20 नवंबर से शुरू हो जाएगी. यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन टिकट भी बुक की जा सकती है.

    क्रिसमस और नए साल के मौके पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन का ब्योरा इस प्रकार है-

    गाड़ी संख्या 01596, मडगांव-पनवेल स्पेशल ट्रेन
    मडगांव से पनवेल के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन हर रविवार को शाम 4 बजे मडगांव से रवाना होगी और अगले दिन भोर में 3.15 बजे पनवेल पहुंचेगी. बता दें कि मडगांव से पनवेल के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर 2021 से लेकर 2 जनवरी 2022 तक ही चलाई जाएगी.

    गाड़ी संख्या 01595, पनवेल- मडगांव स्पेशल ट्रेन
    वापसी में यही ट्रेन हर सोमवार को सुबह 6.05 बजे पनवेल से रवाना होगी और उसी दिन शाम 6.45 बजे मडगांव पहुंचेगी. बताते चलें कि पनवेल से मडगांव के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल 22 नवंबर 2021 से लेकर 3 जनवरी 2022 तक ही चलाई जाएगी.

    मडगांल से पनवेल और फिर पनवेल से मडगांव के बीच चलाई जाने वाली ये ट्रेन अपने सफर के दौरान करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कंकावली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, अदावली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावरदा, चिपलून, खेड़, मानगांव और रोहा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

    कोविड-19 नियमों को करना होगा पालन
    रेलवे के बयान में कहा गया है कि क्रिसमस और नए साल के लिए चलाई जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा वे NTES ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं.

    बताते चलें कि इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को सभी कोविड नियमों का पालन करना होगा. सफर के दौरान यात्रियों को मास्क लगाकर रखना होगा और सोशल डिस्टैंसिंग का भी पालन करना होगा. इसके अलावा यात्रियों को समय-समय पर अपने हाथों को भी साफ करते रहना होगा.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलीबिया तट से बचाए गए 302 अवैध प्रवासी : संरा
    Next Article COVID19: देश में सवा लाख से भी कम रह गए सक्रिय मामले
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…

    September 11, 2026

    Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…

    September 11, 2026

    इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…

    September 11, 2026

    इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…
    • Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…
    • इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…
    • इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…
    • हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?