Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » COVID19: देश में सवा लाख से भी कम रह गए सक्रिय मामले
    राष्ट्रीय

    COVID19: देश में सवा लाख से भी कम रह गए सक्रिय मामले

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 20 नवंबर। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की तुलना में इससे निजात पाने वालों की संख्या अधिक रही, जिसके कारण इसके सक्रिय मामले 1,752 घटकर सवा लाख से भी नीचे आ गए।

    देश में शुक्रवार को 51 लाख 59 हजार 931 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 15 करोड़ 79 लाख 69 हजार 274 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,302 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमिताें की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 44 लाख 99 हजार 925 हो गई है। इसी दौरान 11,787 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 09 हजार 708 हो गयी है।

    देश में सक्रिय मामले 1,752 घटकर 124868 रह गये हैं। इस अवधि में 267 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 65 हजार 349 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.36 फीसदी, रिकवरी दर 98.29 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी है।

    सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 939 घटकर 61,981 रह गये हैं। राज्य में 6,489 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 49,90,817 हो गयी है। इसी अवधि में 204 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,051 हो गयी है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 27 घटकर 15,356 रह गये हैं जबकि 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140707 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 6472681 हो गयी है।
    राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 37 घटकर 325 रह गए हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,15,185 तक पहुंच गयी है। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं जाने से मृतकों का आंकड़ा 25,095 पर स्थिर है।
    दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सक्रिय मामले घटकर 8,953 रह गये हैं तथा 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 36,349 हो गयी है। राज्य में अभी तक 26,73,448 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
    कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 91 घटने से इनकी कुल संख्या 7,287 रह गयी है। राज्य में चार मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38,169 हो गया है। वहीं राज्य में अब तक 29,47,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    आंध्र प्रदेश में 135 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 2,425 रह गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की तादाद 20,54,056 हो गयी है, जबकि इस महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14,425 हो गया है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 37 घटने से इनकी कुल संख्या 3,657 हो गयी हैं जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 3,979 पर स्थिर है। वहीं 666682 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 35 बढ़ने से इनकी संख्या 8,107 हो गयी हैं। राज्य में इस महामारी से नौ और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19,364 हो गया है तथा अब तक 15,80,922 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 247 घटने के बाद इनकी कुल संख्या 5,022 रह गयी है और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 12,57,51 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 475 पर बरकरार है।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 बढ़ने के बाद इनकी संख्या 290 हो गयी हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99,26,13 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 13,591 तक पहुंच गई है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले 315 हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 58,60,48 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 16,580 है। गुजरात में सक्रिय मामले 19 बढ़कर 331 हो गये हैं तथा अब तक 81,67,26 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकाें की संख्या 10091 तक पहुंच गई है।
    बिहार में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 39 रह गयी है। राज्य में अब तक 71,64,80 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 9663 पर स्थिर है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्रिसमस और नए साल पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी रेलवे की कंफर्म सीट! स्पेशल ट्रेन चलाएगी तैयारी शुरू
    Next Article भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये है पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा जानिए इसके विशेष नियम…

    July 26, 2026

    आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें…

    July 26, 2026

    शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक…

    July 26, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री योजना का ये कनेक्शन…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये है पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा जानिए इसके विशेष नियम…
    • आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें…
    • शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री योजना का ये कनेक्शन…
    • मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?