सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भजन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है इस हफ्ते में दो नाबालिग बालकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम ग्राम पंचायत करौंटी के खोंघी नाला के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मुकेश देवांगन (15 वर्ष) और अमृत लाल देवांगन (18 वर्ष) दोनों को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक देवांगन 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपूर रिफर कर दिया गया।
बताया गया कि बाइक मे सवार मुकेश देवांगन, अमृत लाल देवांगन और अंश देवांगन ने अपने घर जा रहे थे तभी करौंटी खोंघी के पास उनकी बाइक और कार भिड़त हो गई इस भयानक हफ्ते में मुकेश और अमृत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते ग्रामीण ने घटनास्थल पर रोड में शव को रखकर चक्काजाम कर दिया।
चक्का जाम की खबर लगते ही भैयाथान तहसीलदार ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालिक 50 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान किया। वह दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।