छत्तीसगढ़ :– सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए ‘महतारी वंदन योजना चला रही है। प्रदेश की विवाहित महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 1,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिलेगी। विशेष बात यह है कि किसान परिवारों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
योजना का मुख्य उद्देश्य
महतारी वंदना योजना का प्राथमिक लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। सरकार का मानना है कि इस राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगी, जिससे उनके आत्मविश्वास और परिवार में उनकी स्थिति में सुधार होगा। आइए जानते है कि कैसे इस योजना का आप भी लाभ उठा सकते है।
विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो। 2. आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो। 3. विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।
हितग्राही को दी जाने वाली सहायता:- 1. पात्र महिला को रुपये 1000/- प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से। 2. सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को रु. 1000/- से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है। 3. महतारी वंदन योजना दिशा निर्देश
