Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आखिर क्या खतरे में है राघव चड्ढा की सदस्यता जानें पार्टी छोड़ने या निकाले जाने पर क्या है नियम…
    राजनीति

    आखिर क्या खतरे में है राघव चड्ढा की सदस्यता जानें पार्टी छोड़ने या निकाले जाने पर क्या है नियम…

    By Tv36 HindustanApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच जारी विवाद फिलहाल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी ने पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा में AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाया। इसके बाद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आम जनता के मुद्दों को उठाने से रोका गया। चड्ढा के इस बयान के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हे निशाने पर लिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

    पार्टी और राज्यसभा सांसद में जारी सियासी घमासान के बीच अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगर राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी निकाल देती है या वह खुद पार्टी छोड़ का फैसला लेते हैं, तो उनकी राज्यसभा सदस्यता जाएगी या फिर बनी रहेगी? आइए सबकुछ विस्तार से जातने हैं।
    अप्रत्यक्ष रूप से होता है राज्यसभा चुनाव
    सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। यानी इन्हें सीधे तौर पर जनता नहीं चुनती है, बल्कि जनता द्वारा चुने गए विधायक चुनते हैं। जब राज्यसभा सांसद को चुनने के लिए वोटिंग होती है, तब हर एक विधायक को प्रथम, दूसरी और तीसरी वरीयता के लिए सूची दी जाती है और इसी में से उन्हें चुनना होता है।

    भारतीय संविधान में क्या है खास नियम?
    राज्यसभा सदस्य का चुनाव सिंगल ट्रांसफरेबल वोट के माध्यम से होता है। ऐसे में एक बार चुने जाने के बाद राज्यसभा सांसद का पद संविधान द्वारा सुरक्षित हो जाता है। यानी एक बार कोई व्यक्ति अगर राज्यसभा का सांसद चुन लिया जाता है तो उस पर पार्टी नेतृत्व का दबाव या मर्जी नहीं चलती है और वह 6 साल तक वह स्वतंत्र होता है।

    दलबदल विरोधी कानून के दायरे में सांसद
    हालांकि, राज्यसभा सदस्य पर पार्टी व्हिप और दलबदल विरोधी कानून लागू होता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्य को निष्कासित नहीं कर सकती है। लेकिन वह सदन के अंदर अपने सदस्य की भूमिका तय कर सकती है। यानी राज्यसभा सांसद को सदन में बोलने के लिए पार्टी को आवंटित समय में से ही टाइम दिया जाता है।

    कब जा सकती है सांसद की सदस्यता?
    किसी भी राज्यसभा सांसद की सदस्यता केवल दो ही परिस्थितियों में खत्म हो सकती है। या तो सांसद खुद से ही इस्तीफा दे या फिर वह पार्टी व्हिप का उल्लंघन करे और पार्टी बदल ले, इसके बाद दलबदल विरोधी कानून के तहत उसकी सदस्यता अयोग्य घोषित की जा सकती है।

    अब राघव चड्ढा का क्या होगा?
    अब आते हैं असली मुद्दे यानी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के केस में क्या हो सकता है? अगर आम आदमी पार्टी उन्हें पार्टी से सस्पेंड करती है तो उनकी संसद सदस्यता पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, अगर वह खुद पार्टी छोड़ देते हैं या फिर किसी दूसरे दल में शामिल होते हैं, तब उनकी सदस्यता जा सकती है।

    स्वाति मालीवाल आज भी AAP की सदस्य
    आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। स्वाति मालीवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनके निजी सचिव विभव कुमार और वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामला कोर्ट तक भी गया। हालांकि, आज तक स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की ही सदस्य हैं। वह लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधती रहती हैं।

    Views: 390
    After all chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहतारी वंदन योजना: महिलाओं को सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, ये है पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका…
    Next Article खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, इतने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?