नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कोई समझौता नहीं होने पर सब कुछ तबाह करने की बात कहते हुए ईरान को गालियां दी हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधि रो खन्ना का कहना है कि ईरान को गालियां देने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलेगा। डेमोक्रेटिक नेता रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट पर हैरानी जताई, जिसमें ईरान के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ट्रंप रविवार को ईरान को धमकी दी है कि अगर वह होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। इस पोस्ट में काफी खराब भाषा का इस्तेमाल किया गया है। खन्ना ने गाली-गलौच और धमकियों की बजाय बराक ओबामा जैसा बर्ताव करने की अपील ट्रंप से की है।
एनबीसी के एक कार्यक्रम में रो खन्ना ने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने के बाद लापता पायलट को बचाया गया है। मुझे राहत मिली है और यह हमारे सैनिकों की असाधारण उपलब्धि है। वे सचमुच तारीफ के हकदार हैं लेकिन सच बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें निराश कर रहे हैं।हमें इस युद्ध को खत्म करना होगा
रो खन्ना ने आगे कहा कि ईरान को गालियां देना, युद्ध अपराधों की धमकी देना और यह कहना कि हमने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट कर दिया है। इसके बावजूद हमारे सैनिक वहां उड़ान भर रहे हैं तो उन पर हमले हो रहे हैं। हमें अब इस युद्ध को खत्म करना होगा। हमें तुरंत युद्धविराम की जरूरत है। ईरान, इजरायल और अमेरिका को बमबारी रोककर बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए।
तनाव घटाने से निकलेंगे रास्ते
रो ने आगे कहा कि हमें बमबारी रोकनी होगी और युद्धविराम करना होगा। इसके बाद हमें ओमान, चीन, खाड़ी देशों और यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसा समाधान निकालना होगा, जिससे होर्मुज फिर से खुल सके। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर में स्पष्ट हूं कि यह बड़े पैमाने पर तनाव बढ़ाने से नहीं खुलने वाला है।
ईरान युद्ध में खर्चे पर खन्ना ने कहा कि वह किसी नई फंडिंग का समर्थन नहीं करेंगे। वे 400 अरब डॉलर मांग रहे हैं लेकिन हर डेमोक्रेट का जवाब इसके लिए ‘बिल्कुल नहीं’ होगा। हम यह 400 अरब डॉलर युद्ध के बजाय बच्चों के लिए चाइल्ड केयर की सुविधा, सरकारी कॉलेज के शिक्षकों को वेतन जैसे काम कर सकते हैं।
