Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में वर्षा की संभावना; चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं…
    छत्तीसगढ

    आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में वर्षा की संभावना; चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं…

    By Tv36 HindustanApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है. बंगाल में बनी ट्रफ लाइन और दो सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है

    मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक सिस्टम उत्तर-पूर्व विदर्भ और दूसरा ओडिशा के ऊपर सक्रिय है. इनके असर से प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं. अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. कपु और पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहां 20-20 मिमी दर्ज की गई है. इसके अलावा पसान, कुनकुरी, तमनार, कोरबा और खड़गांव जैसे क्षेत्रों में भी 10 मिमी तक पानी गिरा है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

    वहीं सबसे ज्यादा तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतमन तापमान में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है. राजनांदगांव 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं, अंबिकापुर में तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा.

    राजधानी रायपुर में मौसम तेवर तीखे रहेंगे. शहर के ऊपर बादल छाए रहने की उम्मीद है और शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. साथ ही शहर में धूल भरी आंधी चलने की भी आंशका है.

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा और बारिश-अंधड़ का दौर जारी रहेगा. हालांकि, इस सिस्टम के कमजोर पड़ती ही गर्मी का प्रभाव फिर से बढ़ेगा. दो दिनों के बाद प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे एक बार फिर लू जैसी स्थिति बन सकती है.

    वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. बिलासपुर में पारा 35 डिग्री, दुर्ग में 36.2 डिग्री और जगदलपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं पेंड्रा रोड में बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 32.6 डिग्री पर आ गया है.

    Post Views: 365

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्य प्रदेश विधानसभा की नवगठित टीम की पहली बैठक आज, भोपाल में बत्ती गुल…
    Next Article सिर्फ एक गलती, 9 लाख का नुकसान साइबर ठग गिरफ्तार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नॉन-वर्किंग पॉपुलेशन में बढ़ोतरी से प्रदेश में बढ़ा आर्थिक दबाव…

    April 7, 2026

    ये चीफ जस्टिस का फोन भी नहीं उठा रहें हैं,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, CJI बोले ये बोले…

    April 7, 2026

    एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन, मॉर्डन लुक के साथ, लग्जरी सुविधाएं…

    April 7, 2026

    अब खत्म हुआ सस्पेंस एक ही नाम पर मुहर, अमरावती बनी स्थाई राजधानी, देखें पूरी डिटेल…

    April 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नॉन-वर्किंग पॉपुलेशन में बढ़ोतरी से प्रदेश में बढ़ा आर्थिक दबाव…
    • ये चीफ जस्टिस का फोन भी नहीं उठा रहें हैं,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, CJI बोले ये बोले…
    • एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन, मॉर्डन लुक के साथ, लग्जरी सुविधाएं…
    • अब खत्म हुआ सस्पेंस एक ही नाम पर मुहर, अमरावती बनी स्थाई राजधानी, देखें पूरी डिटेल…
    • सिर्फ एक गलती, 9 लाख का नुकसान साइबर ठग गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?