हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के भरतपुर में सामने आया है। पीड़ित चाचा ने अपने भतीजे के खिलाफ उसकी पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है, जहां पर किशनपुर कॉलोनी में एक युवक की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उसकी 19 साल की पत्नी और उसके 24 साल के भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पिछले 16 अक्टूबर की रात चाची और भतीजा घर से फरार हो गए। जिनकी तलाश में दोनों का परिवार लगा है। पुलिस का कहना है कि कमला नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहू को उसका पोता भगा कर ले गया है। दोनों को हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मथुरा गेट थाना के एएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को ढूंछ लिया जाएगा।
पीड़ित शख्स ने बताया कि पिछले 16 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी और भतीजा दोनों घर से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है, दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
