Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…
    समाचार

    स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…

    By Tv36 HindustanMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गर्मियों में मिलने वाली सब्जियों में कटहल एक सीज़नल सब्जी है जो गर्मियों में खूब मिलता है। इससे आप कई तरह की जायकेदार डिशेज़ भी बना सकते हैं।

    कटहल को वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों लोग खाना पसंद करते हैं। कटहल को वेजिटेरियन का मीट भी कहा जाता हैं। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिए अनगिनत फायदों से भरे होते हैं।
    पोषक तत्वों से भरपूर कटहल
    आयुर्वेद में कटहल को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया हैं। इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है इसके अलावा, इसमें विटामिन बी जैसे की राइबोफ्लेविन, थियामिन के साथ ही मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर भी मौजूद होते हैं। जो शरीर के अलग-अलग फंक्शन्स के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

    बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कटहल या जैकफ्रूट के बारे में विस्तृत जानकारी देता है। विभाग का कहना है कि कटहल न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर है बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी भी है। इसके फलों का उपयोग न केवल अच्छे पोषण को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    स्थानीय आजीविका को भी बनाता है मजबूत
    बिहार सरकार के अनुसार, कटहल का पेड़ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि स्थानीय आजीविका को भी मजबूत बनाता है। कटहल की खेती से किसानों को अच्छी आय हो सकती है। यह पेड़ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है क्योंकि यह बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन देता है और मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखता है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता से लेकर कब्ज की समस्या
    आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, कटहल का वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस हेटरोफिलस है। यह एक मध्यम आकार का सदाबहार पेड़ है। इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका बड़ा फल है, जिसकी बाहरी सतह छोटी-छोटी सुई जैसी नोकों से ढकी होती है।

    कटहल का फल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण का खजाना भी है। कटहल विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सुधारकर कब्ज की समस्या दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।
    इसके अलावा, कटहल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। कटहल का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है। यह फल वजन नियंत्रण में भी सहायक है क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। कटहल के फल के साथ-साथ इसके बीज भी अत्यंत पौष्टिक होते हैं। बीजों को उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है, जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…
    Next Article चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…

    May 18, 2026

    अब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…

    May 18, 2026

    TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार SC के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन…

    May 18, 2026

    भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरं ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर ब‍िछ गई लाशें, मची चीख-पुकार…

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…
    • स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…
    • अब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…
    • TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार SC के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन…
    • भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरं ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर ब‍िछ गई लाशें, मची चीख-पुकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?