नई दिल्ली:– लगातार काम करने और बाहर रहने से थकान, स्ट्रेस, धूल-मिट्टी, तेज धूप और घंटों स्क्रीन के सामने बैठने का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। आईने में खुद को देखकर लगता है कि स्किन की सारी चमक खो गई है।
खासकर भारत में, जहां पॉल्यूशन और गर्मी दोनों ही ज्यादा है, लेकिन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट या पार्लर की जरूरत नहीं है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर चेहरे की खोई चमक वापस लाई जा सकती है।
चमकदार स्किन के लिए एंटी ऑक्सीडेंट है जरूरी
अगर स्किन को नेचुरल ग्लो देना है तो खाने से लेकर स्किन पर लगाने तक, सभी में एंटीऑक्सिडेंट्स बेहद जरूरी हैं। बेजान त्वचा में ब्राइटनेस लाने के लिए विटामिन सी एक असरदार इंग्रीडिएंट है, जो कि पॉल्यूशन और UV किरणों से बनने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है। इसके साथ राइस वॉटर और ट्रानेक्सामिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन टोन बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
स्किन फास्टिंग रखें
मल्टीपल स्टेप स्किन केयर का ट्रेंड था, लेकिन अब स्किन फास्टिंग का ट्रेंड है। यानी चेहरे पर लगातार नई-नई चीजें लगाने के बजाय त्वचा को खुद से सांस लेने और संतुलन बनाने का मौका देना। कुछ लोग इस दौरान सिर्फ फेसवॉश और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ लोग कई दिनों तक सिर्फ पानी से चेहरा साफ करना पसंद करते हैं।
दरअसल, गर्मी के मौसम में त्वचा पहले ही पसीने और उमस से परेशान रहती है। ऐसे में हैवी क्रीम और कई लेयर वाले प्रोडक्ट चेहरे को और ज्यादा चिपचिपा बना देते हैं। ऐसे में कई लोगों को लगने लगा है कि कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा फ्रेश महसूस होती है। साथ ही लगातार मेकअप और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स लगाने से कई बार पोर्स बंद होने लगते हैं, जिससे पिंपल्स आने लगते है।
स्किन को रगड़ना बंद करें
सबसे पहले स्किन को ज्यादा रगड़ना नहीं चाहिए। कई लोग फेसवॉश के बाद चेहरे को रगड़कर पोंछते हैं। इसके अलावा डल स्किन हटाने के लिए हार्श स्क्रब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे स्किन और ज्यादा डैमेज हो सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केमिकल एक्सफोलिएटर जैसे AHA और BHA ज्यादा बेहतर हैं। ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाते हैं और स्किन को स्मूद बनाते हैं।
इन सबके साथ ही स्कीन को मॉइश्चराइज रखना बेहद जरूरी है। एक अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी बेहद जरूरी है। इसके अलावा हेल्दी और ग्लोइंग स्कीन के लिए अच्छा खाना और रेगुलर एक्सरसाइज भी अहम है।
