मध्य प्रदेश :– इन जिलों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि मोहन सरकार ने इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को मंजूरी दे दी है. जिससे राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा. सोमवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भी इन कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद अब इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में भी तेजी आने की उम्मीद की जा रही है. वहीं 6 नए मेडिकल कॉलेज खुलने से एमपी में एमबीबीएस की सीटों में भी बढ़ोत्तरी होगी. जबकि लोगों को इलाज के लिए भी बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी. 6 नए मेडिकल कॉलेज अलग- अलग अंचल के जिलों में खोले जाने हैं.
मध्य प्रदेश के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर मोहन कैबिनेट की तरफ से मंजूरी मिल गई है. बताया जा रहा है कि इन कॉलेजों में 2026-27 से क्लास शुरू हो सकती हैं. मंदसौर, नीमच, राजगढ़, शिवपुरी, मंडला और सिंगरौली जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे.
आदिवासी बहुल मंडला जिले में मेडिकल कॉलेज 2027-28 से तक शुरू हो सकता है. 150 एमबीबीएस सीटें मंजूर हो चुकी हैं. जिससे आदिवासी बहुल मंडला जिले के लोगों को इलाज में सुविधा मिलेगी. जबकि कुछ मेडिकल पढ़ाई में भी फायदा होगा.
राजगढ़ जिले में भी 150 एमबीबीएस सीटों के प्रस्ताव के साथ मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिल चुकी है. इसका प्रस्तावित सत्र 2026-27 के बीच शुरू हो सकता है. भवन निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है.
चंबल अंचल के शिवपुरी जिले में भी भी मेडिकल कॉलेज का काम प्रगति पर है. यहां सरकार की तरफ से 100 सीटें फिक्स की गई है. यह ग्वालियर संभाग का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र बनने जा रहा है. जिसका सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण अंचल को होगा.
नीमच जिले में भी मेडिकल कॉलेज शुरू होने वाला है. यह कॉलेज हाल ही में शुरू हुआ है. जिसे मोहन कैबिनेट की तरफ से भी शुरू करने के लिए अप्रूव कर दिया गया है. यहां भी एमबीबीएस की 100 सीटें शामिल हैं.
मंदसौर जिले में भी मेडिकल कॉलेज की सुविधा शुरू हो रही है. यह कॉलेज पूर्व सीएम स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा के नाम पर बनाया जा रहा है. यहां भी एमबीबीएस की 100 सीटें शामिल हैं. जिससे मंदसौर में स्वास्थ्य सुविधाएं अब और बेहतर होगी.
सिंगरौली जिले में भी मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने वाली है. यहां 150 एमबीबीएस सीटें निर्धारित की गई हैं. यहां भी पर भी 2026-27 के सत्र से पढ़ाई शुरू हो सकती है. जिससे यहां के युवाओं को भी मेडिकल पढ़ाई की अच्छी सुविधा मिलेगी.
