Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, PM मोदी के साथ फोन कॉल पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया अपना सच्चा दोस्त…
    राष्ट्रीय

    हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, PM मोदी के साथ फोन कॉल पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया अपना सच्चा दोस्त…

    By Tv36 HindustanApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ट्रंप ने हाल ही पीएम मोदी के साथ हुई फोन पर बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए इसे बहुत अच्छी बताया है। उन्होंने पीएम मोदी को दोस्त बताया और कहा कि वे बहुत अच्छा कर रहे हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया और हाल ही में उनके साथ हुई फोन कॉल के बारे में जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई। ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पश्चिम एशिया में शांति लाने को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

    समाचार एजेंसी ANI ने इस बातचीत के बारे में पूछा तो ट्रंप ने कहा, “मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई और वह भारत से मेरे दोस्त हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई।” कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने ट्र्ंप का फोन आने की पुष्टि की थी। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने खासतौर पर पश्चिम एशिया के हालात समेत क्षेत्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा की थी।

    होर्मुज स्ट्रेट पर हुई थी चर्चा
    पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की, जिसमें प्रमुख समुद्री मार्गों में स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी शामिल थी। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर जोर दिया।

    इजरायल-लेबनान में सीजफायर
    यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) को बताया कि इजरायल और लेबनान 10 दिनों के युद्धविराम को शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि उनकी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बेहतरीन बातचीत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्ष अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

    ट्रंप का 10 युद्ध रोकने का दावा
    ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की। उन्होंने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व को एक स्थायी समाधान की दिशा में कूटनीतिक प्रयासों को जारी रखने का काम सौंपा गया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘दुनिया भर में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां युद्ध होगा। तो चलिए इसे पूरा करते हैं।’
    विवेक सिंह

    Post Views: 110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन,; EOW ने इतने आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों का चालान किया पेश; 550 करोड़ के हेरफेर का लगा आरोप…
    Next Article मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी; मोहन यादव ने…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इतने वर्ष की आयु के बाद भी,स्वस्थ जीवन जीने और अपनी आयु बढ़ाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए जाने…

    April 17, 2026

    MP पर कर्ज का पहाड़; बजट से इतने हजार करोड़ ज्यादा हुआ सरकारी कर्ज, अब फिर लिया इतने करोड़ का रुपए लोन…

    April 17, 2026

    अभी और भी बढ़ेगी हीटवेव; 50° C तक पहुंचेगा तापमान, दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में भारत के इतने शहर…

    April 17, 2026

    बाजार में फल नहीं, जहर बिक रहे हैं; अब केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इतने वर्ष की आयु के बाद भी,स्वस्थ जीवन जीने और अपनी आयु बढ़ाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए जाने…
    • MP पर कर्ज का पहाड़; बजट से इतने हजार करोड़ ज्यादा हुआ सरकारी कर्ज, अब फिर लिया इतने करोड़ का रुपए लोन…
    • अभी और भी बढ़ेगी हीटवेव; 50° C तक पहुंचेगा तापमान, दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में भारत के इतने शहर…
    • बाजार में फल नहीं, जहर बिक रहे हैं; अब केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट…
    • जनता को सहने दें पेट्रोल-डीजल की महंगाई का दर्द; ईरान युद्ध के बीच IMF ने दी कड़वी सलाह जाने क्या -क्या कहा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?