नई दिल्ली:– युवाओं के लिए SECL ने तकनीकी और पर्यवेक्षी ग्रेड-सी के 1055 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो गए है और 14 मई 2026 तक जारी रहेंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करे।
कौन कर सकता है आवेदन?
खनन सरदार: 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और वैध माइनिंग सिरदार सर्टिफिकेट, गैस टेस्ट सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
उप सर्वेक्षक: 10वीं के साथ माइनिंग या सर्वे इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही सर्वेयर का वैध सर्टिफिकेट जरूरी है।
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
आयु सीमा- चयन प्रकिया
8 अप्रैल 2026 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।
एप्लीकेशन फीस
फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1180 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।
SECL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
SECL Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
