Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में ‘आग’ उगल रहा आसमान; राजनांदगांव में पारा 44 के पार, 2 दिनों तक लू चलने का अलर्ट हुआ जारी…
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में ‘आग’ उगल रहा आसमान; राजनांदगांव में पारा 44 के पार, 2 दिनों तक लू चलने का अलर्ट हुआ जारी…

    By Tv36 HindustanApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- सूरज के तीखे तेवर ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है. प्रदेश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. राजनांदगांव में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला बन गया है. फिलहाल किसी भी मौसम सिस्टम के सक्रिय न होने से आने वाले दो दिनों तक राहत मिलने की कई उम्मीद नहीं दिख रही है.

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही रायपुर और दुर्ग जैसे शहरों में भी पारा 42 डिग्री के आसपास के करीब बना हुआ है. तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी होने लगी हैं.

    मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है. शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक साबित हो सकती है.

    राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे सूरज की साधी किरणें तपन बढ़ाएंगी. अनुमान है कि आज रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. रात के समय भी अब उमस और गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है.

    प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है. जहां दिन में राजनांदगांव में दिन में 44 डिग्री पारा है, तो वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे शहरों में भी रात का तापमान बढ़ने लगा है.

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसमी सिस्टम मौजूद नहीं है. हवाओं में नमी की कमी है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. यही कारण है कि आने वाले दिनों में बारिश या मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी से तत्काल राहत मिलने के आसार खत्म हो गए हैं.

    बढ़ती गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 तक अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है कि इस मौमस में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. बाहर निकलने समय सिर ढक कर रखें और अधिक से अधिक पानी, छाछ का सेवन करें ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके

    Post Views: 355

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…
    Next Article छत्तीसगढ़ में कहां पर हैं सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां; यहां से जाने टॉप-5 शहरों के नाम और खासियत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बस्तर के लिए खुले वैश्विक द्वार; 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

    April 20, 2026

    अगर आपका गन्ने का जूस पीने का मन है, लेकिन गर्मी में बाहर नहीं जाना चाहते घर पर ही इन चीजों से करें तैयार…

    April 20, 2026

    जनगणना से घर बैठे करें स्वगणना, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का होगा पंजीयन…

    April 20, 2026

    सच्चा प्रेम के लिए जरूर नहीं है फालतू का टेंशन, प्रेमानंद जी ने बताया…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बस्तर के लिए खुले वैश्विक द्वार; 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
    • अगर आपका गन्ने का जूस पीने का मन है, लेकिन गर्मी में बाहर नहीं जाना चाहते घर पर ही इन चीजों से करें तैयार…
    • जनगणना से घर बैठे करें स्वगणना, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का होगा पंजीयन…
    • सच्चा प्रेम के लिए जरूर नहीं है फालतू का टेंशन, प्रेमानंद जी ने बताया…
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?