Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब किसानों के लिए खुशखबरी; अब हर पंचायत में लगेगा रेन गेज, इतने मिनट में मिलेगी बारिश की सटीक जानकारी…
    समाचार

    अब किसानों के लिए खुशखबरी; अब हर पंचायत में लगेगा रेन गेज, इतने मिनट में मिलेगी बारिश की सटीक जानकारी…

    By Tv36 HindustanApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- आज के इस आधुनिक में लगभग हर चीज डिजिटल हो चुकी है, अब मध्यप्रदेश में खेती-किसानों और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी भी डिजिटल होने वाली है. मध्यप्रदेश सरकार खेती-किसानी को आधुनिक बनाने और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का आंकलन भी डिजिटल तरीके से करेगी. प्रदेश की ग्राम पंचायतों और तहसील में मौसम की निगरानी डिजिटल तरीके से होगी, जिससे किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा. मौसम का पूर्वानुमान किसानों के मददगार साबित होने वाला है.

    सरकार की योजना के तहत मध्यप्रदेश की सभी 23,634 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (बारिश मापने वाला यंत्र) लगाए जाएंगे. इसके साथ ही प्रदेश की सभी 444 तहसीलों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इसका मकसद गांव-गांव तक मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाना है.

    इस नए सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि अब मौसम का डेटा मिलने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा. हर 15 मिनट में बारिश और मौसम की जानकारी सीधे सरकार के पोर्टल पर अपडेट होगी. इससे सूखे या बहुत ज्यादा बारिश की स्थितियों की तुरंत और सही रिपोर्ट मिल सकेगी.

    इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 100 करोड़ से 120 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. एक रेन गेज की कीमत करीब 35 हजार से 40 हजार है, वहीं तहसील स्तर के स्टेशन पर 1.50 लाख से 2 लाख रुपए तक खर्च आएगा. केंद्र सरकार वायबिलिटी गैप फंडिंग के जरिए इसका 50 प्रतिशत पैसा देगी, जबिक बाकि खर्च राज्य सरकार उठाएगी

    अबी मौसम की जानकारी केवल जिला या ब्लॉक स्तर पर ही मिल पाती थी. अक्सर ऐसा होता है कि एक ही तहसील के एक गांव में बहुत बारिश होती है और दूसरा गांव सूखा रह जाता है. इस नए सिस्टम से अब हर गांव की अलग और सटीक रिपोर्ट उपलब्ध होगी, जिससे डेटा का अभाव खत्म होगा.

    बारिश के सही डेटा की कमी के कारण अक्सर फसल बीमा योजना के तहत किसानों को नुकसान का सही मुआवजा नहीं मिल पाता था और प्रक्रिया में भी देरी होती थी. अब पंचायत स्तर पर डेटा उपलब्ध होने से नुकसान का सही आकलन होगा और किसानों को उनके हक का पैसा जल्द मिल सकेगा.

    यह पूरा सिस्टम और ऊर्जा से चलेगा और इसमें इंसानों के दखल की जरूरत नहीं होगी. इन मशीनों में आधुनिक सेंसर और सिम कार्ड लगे होंगे, जो वायरसेल तकनीक के जरिए तापमान, नमी और हवा की गति जैसी जानकारियां सीधे केंद्रीय सर्वर को भेजते रहेंगे

    सरकार ने इस काम को कम समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. अप्रैल 2026 में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद, कंपनियों को अगले 6 से 9 महीनों में सभी उपकरण लगाने होंगे. साथ ही, अगले 5 सालों तक इन उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसियों की होगी ताकि किसानों को बिना किसी रुकावट मौसम की सटीक जानकारी मिलती रहे.

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन 15 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत, जानिए आज के मौसम का अपडेट…
    Next Article यहां बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान शुरू…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मौत के बाद नहीं पहले ही तय हो जाता है व्यक्ति का अगला जन्म, गरुड़ पुराण में बताया है ऐसे होता है पुनर्जन्म…

    April 20, 2026

    नांदघाट एनीकट के कार्यों के लिए करोड़ो रुपये की स्वीकृत…

    April 20, 2026

    BJP की महिला जनआक्रोश रैली आज, महिला आरक्षण बिल पर विरोध, ट्रैफिक रहेगा प्रभावित…

    April 20, 2026

    वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट नए वीडियो ने खोली हादसे की भयावह तस्वीर, मृतकों की संख्या पहुंची इतने पार…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मौत के बाद नहीं पहले ही तय हो जाता है व्यक्ति का अगला जन्म, गरुड़ पुराण में बताया है ऐसे होता है पुनर्जन्म…
    • नांदघाट एनीकट के कार्यों के लिए करोड़ो रुपये की स्वीकृत…
    • BJP की महिला जनआक्रोश रैली आज, महिला आरक्षण बिल पर विरोध, ट्रैफिक रहेगा प्रभावित…
    • वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट नए वीडियो ने खोली हादसे की भयावह तस्वीर, मृतकों की संख्या पहुंची इतने पार…
    • प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर: 44°C के पार पारा, रायपुर-दुर्ग संभाग में हीटवेव अलर्ट जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?