Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिवर रिपेयर के लिए इन सब्जियों का करें सेवन, जल्द ही दिखेगा फायदा, सेहत हो जाएगी फिर से तंदरुस्त…
    समाचार

    लिवर रिपेयर के लिए इन सब्जियों का करें सेवन, जल्द ही दिखेगा फायदा, सेहत हो जाएगी फिर से तंदरुस्त…

    By Tv36 HindustanApril 20, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लिवर हमारे बॉडी का एक ऐसा अंग है। जो दिन रात काम करता है और हमे स्वस्थ रखता है। यह खून को साफ़ करता है। जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है और पाचन को बेहतर करता है। अगर लिवर काम करना बंद कर दे तो सेहत बिगड़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते हम्हे भी लिवर की देखरेख यानि की लाइफस्टाइल को सही और बेहतर करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको लिवर को बेहतर करने और डैमेज लिवर को रिपेयर करने के कुछ फल और सब्जियों के बारे में बताने जा रहे है। जिनका सेवन करने से जल्द ही आपकी सेहत और लिवर ठीक हो जायेगा।

    नींबू

    नींबू का सेवन भी लिवर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं. नींबू शरीर में फैट के पाचन की प्रक्रिया को तेज करता है. इससे लिवर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा घटता है.

    ब्रोकली –

    ब्रोकली में सल्फर यौगिक पाए जाते हैं जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं. यह पाचन सुधारती है और लिवर में सूजन कम करती है, हफ्ते में 3–4 बार सलाद या हल्की भाप में पकाकर खाना फायदेमंद रहता है.

    पालक

    पालक में क्लोरोफिल, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं. यह लिवर में जमा जहरीले तत्वों को बांधकर बाहर निकालता है. रोज सब्जी, सूप या जूस के रूप में सेवन करने से फैटी लिवर का खतरा कम होता है. इसके साथ ही आप मेथी, मूली की भाजी, फूलगोभी, केल जैसी हरी सब्जियां लिवर को साफ रखने में बेहद प्रभावी हैं. इनमें मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट लिवर पर पड़ने वाले oxidative stress को कम करते हैं

    राजमा, चना, मसूर, छोले

    राजमा, चना, मसूर और छोले जैसे लेग्यूम्स पौधे आधारित प्रोटीन के साथ-साथ भरपूर फाइबर देते हैं. इनमें फैट बहुत कम होता है, इसलिए ये फैटी लिवर वाले लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. कई स्टडीज में पाया गया है कि मांस की जगह दालें लेने से लिवर में फैट कम होता है. साथ ही ये पाचन बेहतर करते हैं और ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं, जो फैटी लिवर के लिए बेहद ज़रूरी है.

    लौकी –

    लौकी पचने में आसान है, इसलिए लिवर पर दबाव नहीं पड़ता. यह शरीर की गर्मी कम कर लिवर को शांत रखती है. फैटी लिवर व एन्लार्ज्ड लिवर में बेहद लाभकारी.

    करेला –

    करेला कड़वा जरूर है, लेकिन लिवर के लिए औषधि जैसा है. यह लिवर एंजाइम को एक्टिव करता है. खून में ग्लूकोज और टॉक्सिन्स को कम करके लिवर को राहत देता है. फैटी लिवर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी.

    लहसुन

    लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, लिवर का दोस्त भी है. इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड लिवर में जमा होने वाली चर्बी को कम करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं

    चुकंदर

    चुकंदर लिवर के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं और उसकी डिटॉक्स क्षमता को मजबूत करते हैं. चुकंदर लिवर कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है और एंजाइम एक्टिविटी को बेहतर बनाता है.

    हल्दी और ग्रीन टी

    हल्दी को भी आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में खास जगह दी गई है. इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो सूजन को कम करता है और लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है.तो वही ग्रीन टी भी लिवर हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं।

    Post Views: 450

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा…
    Next Article ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…

    April 20, 2026

    इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…

    April 20, 2026

    एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…
    • इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…
    • छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…
    • एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…
    • ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?